{"_id":"69d1518559402ebf2d01ac54","slug":"tender-issued-for-six-pedestrian-bridges-washed-away-in-the-disaster-bageshwar-news-c-231-1-bgs1001-123743-2026-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: आपदा में बहे छह पैदल पुलों के लिए टेंडर जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: आपदा में बहे छह पैदल पुलों के लिए टेंडर जारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos
बागेश्वर। पौंसारी आपदा के दौरान कनगढ़ घाटी में मची तबाही के जख्म अब भरने लगे हैं। घाटी के उफान पर आए गधेरों और नदियों में बह चुके छह प्रमुख पैदल पुलों के पुनर्निर्माण की राह साफ हो गई है। लोक निर्माण विभाग कपकोट ने एसडीआरएफ मद के अंतर्गत इन पुलों के निर्माण के लिए निविदा प्रक्रिया शुरू कर दी है। विभाग की इस पहल से बैसानी, कन्यालीकोट और पौसारी क्षेत्र के दर्जनों गांवों की राह आसान होगी।
विभाग की ओर से जारी निविदा के अनुसार सभी छह पैदल पुलों के निर्माण पर कुल 7.44 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि खर्च की जाएगी। कन्यालीकोट के लामाबगड़ और बैसानी के जगथानाबगड़ में बनने वाले पुलों पर सर्वाधिक लागत आएगी। लामाबगड़ पुल के लिए करीब 1.39 करोड़ और जगथानाबगड़ पुल के लिए 1.38 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। चीरानीबगड़ में 1.35 करोड़, खाईइजर में 1.20 करोड़, मनीगैर में 1.11 करोड़ और धर्मचुआड़ में 1.01 करोड़ की लागत से नए पैदल पुलों का निर्माण किया जाएगा। सभी पैदल पुल क्षेत्र के ग्रामीणों की आवाजाही का मुख्य साधन थे। पुल आपदा में पूरी तरह जमींदोज हो गए थे, अब इनका नए सिरे से निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
.....कोट
पौंसारी आपदा में क्षतिग्रस्त हुए कनगढ़ घाटी के छह पैदल पुलों के पुनर्निर्माण के लिए निविदाएं आमंत्रित कर ली गई हैं। करीब 7.45 करोड़ की लागत से बनने वाले इन पुलों के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी होते ही मई पहले सप्ताह से निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
...अमित कुमार पटेल, ईई लोनिवि कपकोट