फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   The body of BDC member Tara Singh Koranga was found in his residence in kapkot bageshwar

UK: रात 10:20 तक व्हाट्सएप पर एक्टिव थे पंचायत सदस्य, सुबह मिला शव...तीन साल की बच्ची ने देखा; मचा हड़कंप

Sat, 08 Aug 2026 10:13 AM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, बागेश्वर
अमर उजाला नेटवर्क, बागेश्वर Published by: Heera Updated Sat, 08 Aug 2026 10:13 AM IST
सार

बागेश्वर के कपकोट में क्षेत्र पंचायत सदस्य तारा सिंह कोरंगा का शव उनके आवास के नीचे संदिग्ध हालात में मिला। पुलिस जांच कर रही है।

विज्ञापन
The body of BDC member Tara Singh Koranga was found in his residence in kapkot bageshwar
तारा सिंह कोरंगा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बागेश्वर जिले के कपकोट के जालेख के क्षेत्र पंचायत सदस्य तारा सिंह कोरंगा का शव उनके आवास के ठीक नीचे संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। इस दर्दनाक घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है और परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

विज्ञापन

 

तारा सिंह कोरंगा (48) खीरगंगा नदी किनारे अपने ही आवास की तीसरी मंजिल पर रहते थे। शुक्रवार रात वे घर पर अकेले थे जबकि उनकी पत्नी, माता और पिता गांव में थे। शनिवार सुबह पड़ोस में रहने वाली लगभग तीन वर्ष की बच्ची सोनी जब अपने घर के बरामदे में मुंह धोने आई तो उसने नीचे शव देखा और तुरंत अपनी मां को इसकी जानकारी दी। इसके बाद मौके पर ग्रामीण एकत्र हो गए और पुलिस को सूचना दी गई। तारा सिंह अपने परिवार में इकलौते बेटे थे। उनके परिवार में माता-पिता, पत्नी और तीन बच्चे हैं जिनमें से एक बड़ी लड़की की शादी हो चुकी है। उनके पिता मोहन सिंह कोरंगा ने बताया कि उन्होंने रात करीब 8:30 बजे तारा सिंह को फोन किया था लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया और न ही कोई कॉल बैक किया। ग्रामीणों ने बताया कि तारा सिंह रात 10:20 बजे तक गांव के व्हाट्सएप ग्रुप पर मैसेज कर रहे थे। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन

व्यापारी के निधन से कपकोट और भाराड़ी बाजार में शोक
बीडीसी सदस्य कोरंगा भराड़ी बाजार में फोटो स्टूडियो संचालित करते थे। शनिवार की सुबह सूचना के बाद व्यापारियों में शोक की लहर दौड़ गई। भराड़ी व्यापार मंडल के अध्यक्ष तारा कपकोटी और कपकोट व्यापार मंडल के अध्यक्ष बृजमोहन ऐठानी ने व्यापारियों से दो घंटे तक दुकानें बंद करने का आह्वान किया। घटना के बाद घटनास्थल पर व्यापारियों की भीड़ लग गई, हर कोई घटना से स्तब्ध था।

विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की जांच के लिए मौके पर फॉरेंसिक टीम को भेजा गया है। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। -जितेंद्र मेहरा, एसपी बागेश्वर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed