{"_id":"69d14eaf22f8a30c7e0052e3","slug":"the-heat-of-the-plains-turns-towards-the-mountains-and-the-metropolises-bageshwar-news-c-231-1-bgs1005-123729-2026-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: मैदान की गर्मी ने पहाड़ों की ओर मोड़ा महानगरों का रुख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: मैदान की गर्मी ने पहाड़ों की ओर मोड़ा महानगरों का रुख
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Sat, 04 Apr 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। मैदानी क्षेत्रों में तापमान बढ़ने के बाद सैलानी पहाड़ों का रुख करने लगे हैं। जिले में धीरे-धीरे पर्यटकों की आमद बढ़ रही है। इसका लाभ स्थानीय कारोबार को मिलने की उम्मीद है।
मैदानी क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग पहाड़ों में घूमने के लिए आते हैं। लोग यहां भाग-दौड़ भरी जिंदगी से बचकर सुकून के पलों का लुत्फ उठाते हैं। इन दिनों भी जिला मुख्यालय समेत बैजनाथ और कौसानी में सैलानी पहुंच रहे हैं।
दिल्ली, बंगाल, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश आदि से आए सैलानी बागनाथ मंदिर में दर्शन पूजा के साथ नगर में भ्रमण कर रहे हैं। सरयू और गोमती तट की सैर कर यहां की प्राकृतिक सुंदरता का आनंद ले रहे हैं। बैजनाथ और कौसानी के प्राकृतिक स्थलों का भ्रमण कर रहे हैं।
कोट
यहां आकर हम बहुत अच्छा महसूस कर रहे हैं। वातावरण शांत है। अलग-अलग प्रकार के मंदिर देखने को मिल रहे हैं। प्राकृतिक सौंदर्य भी मन को मोहने वाला है।
निहारिका, सैलानी
कोट
दो नदियों के संगम पर बसे बागनाथ मंदिर की काफी मान्यता सुनी थी। यहां आकर दर्शन और पूजा करने का सौभाग्य आज मिला है। बैजनाथ और कौसानी का भ्रमण भी करेंगे।
रितिक, सैलानी
Trending Videos