{"_id":"6958066af59e33e4be0e475b","slug":"the-karma-toli-road-will-be-named-after-hayat-singh-gadhiya-the-governor-has-given-his-approval-bageshwar-news-c-231-1-shld1005-121181-2026-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: हयात सिंह गढि़या के नाम से होगी कर्मी-तोली सड़क की पहचान, राज्यपाल ने दी मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: हयात सिंह गढि़या के नाम से होगी कर्मी-तोली सड़क की पहचान, राज्यपाल ने दी मंजूरी
विज्ञापन
विज्ञापन
कपकोट (बागेश्वर)। कर्मी-तोली मोटर मार्ग को अब प्रदेश में जनसंघ के संस्थापक सदस्य रहे स्व. हयात सिंह गढि़या के नाम से जाना जाएगा।
राज्यपाल की ओर से सड़क का नाम उनके नाम पर करने की अनुमति प्रदान कर दी है। जल्द ही सड़क पर उनके नाम का प्रवेश द्वार भी स्थापित किया जाएगा।
विधायक सुरेश गढि़या ने बताया कि स्व. गढि़या ने जनसंघ की स्थापना से लेकर उसे मजबूत करने तक अपना योगदान दिया था। उन्होंने भाजपा की जड़ों को सींचने का कार्य किया, जिसका फल आज दिख रहा है।
उन्होंने आजीवन अविवाहित रहकर निस्वार्थ भाव से समाज सेवा की। व्यक्तिगत सुख–सुविधाओं की बजाय अपना जीवन समाज, संगठन और राष्ट्र के लिए समर्पित कर दिया। बताया कि उनके गांव तोली समेत क्षेत्रवासी लंबे समय से मांग कर रहे थे, अब कर्मी-तोली सड़क उनके नाम से जानी जाएगी।
तोली की ग्राम प्रधान श्रीमती दुर्गा गढ़िया, क्षेत्र पंचायत सदस्य महेश गढ़िया, परिवार के सदस्य प्रदीप गढ़िया, कैप्टन कुंवर सिंह गढ़िया, मनीष सिंह गढ़िया, कंचन सिंह गढ़िया, विष्णु सिंह गढ़िया, हवलदार बलवंत सिंह गढ़िया, मोहन सिंह गढ़िया, भूपाल सिंह गढ़िया आदि ने उन्हें सम्मान दिए जाने पर खुशी जताई है। संवाद
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X