फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   UREDA officer arrested red-handed while accepting a bribe of Rs 40,000 in bageshwar

UK: बागेश्वर में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, उरेडा अधिकारी 40 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

Fri, 24 Jul 2026 03:58 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, बागेश्वर
अमर उजाला नेटवर्क, बागेश्वर Published by: Heera Updated Fri, 24 Jul 2026 03:58 PM IST
सार

बागेश्वर में विजिलेंस टीम ने शुक्रवार को उरेडा के परियोजना अधिकारी धीरेंद्र सिंह पटवाल को 40 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया।

विज्ञापन
UREDA officer arrested red-handed while accepting a bribe of Rs 40,000 in bageshwar
धीरेंद्र सिंह पटवाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बागेश्वर जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ विजिलेंस की टीम ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। उरेडा के परियोजना अधिकारी धीरेंद्र सिंह पटवाल को 40 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया है। अधिकारी की इस गिरफ्तारी से प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है।

विज्ञापन


शिकायतकर्ता ने विजिलेंस हल्द्वानी सेक्टर में शिकायत दर्ज कराई थी कि जिले में उरेडा कार्यालय में उनके सोलर प्लांटों की संयुक्त निरीक्षण रिपोर्ट काफी समय से लंबित पड़ी हुई थी। आरोप था कि परियोजना अधिकारी धीरेंद्र सिंह पटवाल फाइलों को आगे बढ़ाने के लिए प्रति फाइल 10 से 15 हजार रुपये रिश्वत की मांग कर रहे थे। शिकायतकर्ता की चार फाइलें कार्यालय में अटकी हुई थीं, जिसके एवज में आरोपी अधिकारी ने कुल 40 हजार रुपये की डिमांड की जा रही थी। शिकायतकर्ता रिश्वत देने के पक्ष में नहीं था और भ्रष्ट अधिकारी को रंगे हाथ पकड़वाना चाहता था।
विज्ञापन


शिकायत का गोपनीय सत्यापन कराने के बाद मामला प्रथम दृष्टया सही पाया गया। इसके बाद पुलिस अधीक्षक सतर्कता अधिष्ठान सेक्टर हल्द्वानी के निर्देश में निरीक्षक के नेतृत्व में तत्काल ट्रैप टीम का गठन किया गया। शुक्रवार को योजनाबद्ध तरीके से विजिलेंस टीम ने उरेडा कार्यालय में दबिश दी। जैसे ही शिकायतकर्ता ने परियोजना अधिकारी धीरेंद्र सिंह पटवाल, निवासी राजनगर, पीरुमदारा, रामनगर, नैनीताल को 40,000 रुपये की रिश्वत सौंपी, विजिलेंस की टीम ने उसे रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed