सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Uttarakhand News Earthquake shook three times in an hour in Bageshwar epicenter near Bachchan and Badiyakot

Uttarakhand Earthquake: बागेश्वर जिले में भूकंप के झटकों से सहमे लोग, एक घंटे में तीन बार डोली धरती

संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Published by: Alka Tyagi Updated Sun, 19 Apr 2026 02:49 PM IST
विज्ञापन
सार

भूकंप के दो हल्के झटकों के बाद सुबह 11:31 बजे जिले में तीसरा झटका महसूस किया गया। जिससे लोग सहम गए।

Uttarakhand News Earthquake shook three times in an hour in Bageshwar epicenter near Bachchan and Badiyakot
भूकंप
विज्ञापन

विस्तार

बागेश्वर जिले में आज भूकंप के झटके महसूस किए गए। एक घंटे के भीतर धरती तीन बार कांपने से लोग सहम गए और सुरक्षित स्थानों की ओर दौड़ पड़े। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार भूकंप का सिलसिला सुबह साढ़े दस बजे शुरू हुआ और 11:31 बजे तक जारी रहा। झटकों का केंद्र कपकोट तहसील के बदियाकोट, सोराग और बाछम क्षेत्र के आसपास दर्ज किया गया है।

Trending Videos


भूकंप के दो हल्के झटकों के बाद सुबह 11:31 बजे जिले में तीसरा झटका महसूस किया गया। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 2.8 मापी गई। इसका केंद्र जमीन से पांच किमी की गहराई पर बदियाकोट-सोराग क्षेत्र के पास था। इससे पूर्व 10:32 बजे 3.1 तीव्रता और 10:46 बजे 2.6 तीव्रता पर भी झटके आए थे। झटकों का केंद्र कपकोट के दूरस्थ बाछम, सोराग और बदियाकोट क्षेत्र में होने के कारण इन इलाकों में कंपन अधिक महसूस किया गया। जिले की अन्य तहसीलों में भी हल्के झटके लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अक्षय तृतीया पर चारधाम यात्रा का आगाज: खुले गंगोत्री-यमुनोत्री मंदिर के कपाट, लगे मां गंगा-यमुना के जयकारे

जिले में एक के बाद एक तीन झटके महसूस किए गए हैं। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के आंकड़ों के अनुसार इनका केंद्र बाछम और बदियाकोट क्षेत्र के आसपास है। अभी तक सभी तहसीलों से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार कहीं से भी किसी प्रकार की जनहानि या बड़ी क्षति की सूचना नहीं है। राजस्व विभाग की टीम को प्रभावित क्षेत्रों में नुकसान का जायजा लेने के निर्देश दिए गए हैं।
- शिखा सुयाल, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी, बागेश्वर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed