सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   55 soldiers will be deployed within a radius of 35 km.

Chamoli News: 35 किमी के दायरे में तैनात रहेंगे 55 जवान

संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Fri, 24 Apr 2026 06:47 PM IST
विज्ञापन
55 soldiers will be deployed within a radius of 35 km.
विज्ञापन
फोटो
Trending Videos

चारधाम यात्रा के सफल संचालन के लिए पुलिस ने बनाई व्यवस्था
कमेड़ा से लेकर सोनला तक अलग-अलग स्थानों पर 24 घंटे तैनात रहेंगे जवान
संवाद न्यूज एजेंसी
कर्णप्रयाग। चारधाम यात्रा के सुचारु संचालन के लिए कर्णप्रयाग पुलिस ने कमर कस ली है। कमेड़ा से सोनला तक 35 किलोमीटर के दायरे में 55 पुलिस जवान चौबीसों घंटे यातायात व्यवस्था संभालेंगे। पुलिस ने वाहन चालकों से हाईवे किनारे बेवजह वाहन खड़े न करने की अपील की। साथ ही सीसीटीवी कैमरों से भी यातायात पर नजर रखी जाएगी।

नवनियुक्त थाना प्रभारी विनोद थपलियाल ने बताया कि चारधाम यात्रा के दौरान सफल यातायात के लिए पुलिस, पीआरडी, ट्रैफिक पुलिस और होमगार्ड के सहयोग से यात्रा संचालित की जा रही है। ऐसे में यातायात का दबाव बढ़ने से पुलिस पर व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी बढ़ी है। स्थानीय व्यापार संघ और टैक्सी संचालकों का सहयोग भी मददगार होगा। थाना प्रभारी ने वाहन चालकों से यात्रा के दौरान अपने वाहनों को हाईवे किनारे खड़ा न करने का आग्रह किया। कहा कि अत्यधिक आवश्यकता पर ही वाहन बाजार लाएं। यात्रा के सुचारु संचालन में जनसहयोग महत्वपूर्ण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



यातायात नियंत्रण के विशेष उपाय

एसएसआई संजय सिंह नेगी और चौकी प्रभारी सरोज नौटियाल ने बताया कि एकतरफा यातायात वाले स्थानों पर पुलिस के जवानों की मदद से ट्रैफिक को नियंत्रित किया जाएगा। इन बिंदुओं पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। सीसीटीवी कैमरों से भी यात्रा मार्ग पर पैनी नजर रखी जाएगी।

इंसेट

गौचर में सफाई व्यवस्था के लिए 40 पर्यावरण मित्र तैनात

गौचर। यात्रा सीजन को देखते हुए गौचर नगर पालिका ने नगर क्षेत्र की सफाई के लिए 40 पर्यावरण मित्र तैनात किए हैं। मुख्य बाजार में रोजाना तीन बार सफाई अभियान चलाया जा रहा है। वार्डों और मोहल्लों में नियमित सफाई सुनिश्चित करने के लिए स्थायी व अस्थायी स्वच्छता कर्मचारी तैनात किए गए हैं। पालिका अध्यक्ष संदीप नेगी ने बताया कि यात्रा सीजन के लिए दस और पर्यावरण मित्र तैनात किए गए हैं जिससे अब कुल संख्या 40 हो गई है। उन्होंने लोगों से पॉलिथीन का उपयोग न करने और कचरा अलग रखने का आह्वान किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed