{"_id":"69eb77a88dc7c8b0f40af08e","slug":"car-overturns-on-highway-three-passengers-injured-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1002-118278-2026-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: हाईवे पर पलटी कार, तीन यात्री चोटिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: हाईवे पर पलटी कार, तीन यात्री चोटिल
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Fri, 24 Apr 2026 07:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोपेश्वर। बदरीनाथ धाम की यात्रा पर जा रहे श्रद्धालुओं की कार कुहेड़ के पास हाईवे पर ही पलट गई। कार में सवार चार यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं। उनका प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चमोली में उपचार किया गया।
हरिद्वार निवासी डॉ. दिनेश कुमार शर्मा, उनकी पत्नी लता शर्मा, नवीन कुमार शर्मा व विशाखा शर्मा कार से बदरीनाथ जा रहे थे। दोपहर करीब दो बजे चमोली-नंदप्रयाग के बीच कुहेड़ के पास उनकी कार अचानक अनियंत्रित होकर पहाड़ी से टकराकर सड़क पर ही पलट गई। सूचना पर चमोली कोतवाली से पुलिस मौके पर पहुंची। कार में सवार चारों यात्रियों व चालक को हल्की चोटें आई हैं। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली चमोली राकेश भट्ट ने बताया कि कार दलीप कुमार निवासी गोविंदपुर बाजितपुर चला रहा था। कार को हटाकर हाईवे पर शीघ्र यातायात सुचारु करवाया। संंवाद
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X