सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Take samples from STP plants from time to time and conduct tests.

Chamoli News: एसटीपी प्लाटों से समय-समय पर सैंपल लेकर करें जांच

संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Mon, 27 Apr 2026 07:34 PM IST
विज्ञापन
Take samples from STP plants from time to time and conduct tests.
विज्ञापन
फोटो--
Trending Videos

सीडीओ ने गंगा संरक्षण समिति की बैठक में नदियों की स्वच्छता बनाए रखने के दिए निर्देश

संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अभिषेक त्रिपाठी ने गंगा संरक्षण समिति की बैठक में गंगा व सहायक नदियों की स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने नमामि गंगे के अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों के साथ मिलकर समय-समय पर एसटीपी प्लांटों से सैंपल लिए जाएं और देखा जाए कि वह मानकों के अनुरूप संचालित हो रहे हैं या नहीं।
सीडीओ ने नगर पालिका व नगर पंचायतों व संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि एसटीपी प्लांटों का संचालन सुचारु रखने व रखरखाव के लिए नियमित कार्य किए जाएं। एसटीपी की समय-समय पर जांच करें जिससे नदी में गंदा पानी न जाए। उन्होंने निकाय क्षेत्रों में डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन, कूड़ा फैलाने वाले व्यावसायिक संस्थानों पर चालान कर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। नगर पालिका व नगर पंचायतों को मासिक कलेक्शन व प्रति रिपोर्ट प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा। नमामि गंगे के जिला परियोजना अधिकारी गोविंद बुटोला ने जिला गंगा संरक्षण समिति की होने वाली कार्रवाई के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस मौके पर डीएफओ सर्वेश कुमार दुबे सहित संबंधित अधिकारी, नगर पालिका व नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed