सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Fire broke out in three forests of Pokhari area

Chamoli News: पोखरी क्षेत्र के तीन जंगलों में भड़की आग

संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Fri, 24 Apr 2026 07:12 PM IST
विज्ञापन
Fire broke out in three forests of Pokhari area
पोखरी के जंगलों में आग बुझाते वन कर्मी। स्रोत: वन विभाग 
विज्ञापन
फोटो
Trending Videos

गोदी गिवाला क्षेत्र की आग ग्रामीणों ने मिलकर बुझाई, खाल व कैलब बीट में वन कर्मी बुझाने में जुटे
संवाद न्यूज एजेंसी
पोखरी। केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग के नागनाथ रेंज के अंतर्गत शुक्रवार को पोखरी क्षेत्र के तीन जंगलों में आग लग गई। एक जगह की आग को ग्रामीणों ने मिलकर बुझा दिया जबकि दो क्षेत्रों की आग को बुझाने में वन कर्मी जुटे हुए हैं। आग से वन संपदा को नुकसान हुआ है।
शुक्रवार को नागनाथ रेंज के अंतर्गत पोखरी-कर्णप्रयाग मोटर मार्ग के खाल बीट, पोखरी-हरिशंकर मार्ग के कैलब बीट और गोदी गिवाला क्षेत्र के अंतर्गत रौता बीट के जंगल में अचानक आग लग गई। खाल व कैलब बीट की आग बुझाने के लिए वन दरोगा आनंद सिंह रावत और प्रकाश कंडारी के नेतृत्व में वन कर्मियों की टीम मौके पर पहुंची। दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र और चीड़ का जंगल होने के चलते आग तेजी से फैल रही है। वन आरक्षी हरीश चौहान, अमित मैठाणी, देवेंद्र राणा, मकर सिंह राणा, दर्शन रावत, संतोष रावत आदि मौके पर आग बुझाने में जुटे हैं। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि जल्द आग बुझा दी जाएगी। उधर गोदी गिवाला के रौता बीट में आग लगने की सूचना पर गांव के युवक विपिन रावत, भूपेंद्र रावत, सुनील, हर्षवर्धन और शंकर सहित अन्य युवक मौके पर पहुंचे व कड़ी मशक्कत के बाद आग को बुझा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आग हुई काबू मगर धुएं ने बढ़ाई परेशानी

कर्णप्रयाग। नंदप्रयाग रेंज के अंतर्गत बणसोली, उत्तरों आदि गांवों के जंगलों में लगी आग को वन विभाग ने बुझा दिया है। आग से कई हेक्टेयर वन संपदा जल गई है। वहीं आग का धुआं कर्णप्रयाग, लंगासू, कालेश्वर आदि स्थानों पर छाया हुआ है। धुएं से लोगों की आंखों में जलन हो रही है। नंदप्रयाग रेंज की वन दरोगा आरती पंवार ने बताया कि आग की सूचना पर वन कर्मियों की टीम को मौके पर भेज दिया था। वन कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया है। उन्होंने बताया कि जंगलों में आग लगाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही लोगों से जंगलों में आग न लगाने की अपील की। संवाद

पोखरी के जंगलों में आग बुझाते वन कर्मी। स्रोत: वन विभाग 

पोखरी के जंगलों में आग बुझाते वन कर्मी। स्रोत: वन विभाग 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed