{"_id":"69e0d06d0d7980e4e402f4f2","slug":"80-domestic-cylinders-distributed-in-dewal-bazaar-karnpryag-news-c-48-1-sdrn1013-122810-2026-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: देवाल बाजार में बांटे 80 घरेलू सिलिंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: देवाल बाजार में बांटे 80 घरेलू सिलिंडर
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Thu, 16 Apr 2026 05:35 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
देवाल। इंडेन गैस एजेंसी ने बृहस्पतिवार को देवाल बाजार में 80 घरेलू सिलिंडरों का वितरण किया। कई उपभोक्ताओं के डीएसी नंबर नहीं आने से उन्हें सिलिंडर नहीं मिल पाया। वहीं मार्च माह से व्यवसायिक सिलिंडर नहीं मिलने से होटलों में लकड़ी पर खाना बन रहा है। हेम चंद्र, पुष्कर सिंह आदि ने बताया कि कई उपभोक्ताओं का डीएसी नंबर नहीं आने से वे बैरंग लौट गए। डेढ़ माह से व्यवसायिक सिलिंडर नहीं मिल रहा है। इंडेन गैस एजेंसी के प्रबंधक सुरेंद्र पुरोहित ने बताया कि वाहन से घरेलू सिलिंडरों की आपूर्ति शुरू कर दी गई है। उज्जवला के उपभोक्ताओं को 45 दिन बाद सिलिंडर मिलेगा। उन्होंने बताया कि अभी होटलों के लिए व्यवसायिक सिलिंडर उपलब्ध नहीं हैं। शादी-विवाह के लिए दो व्यावसायिक सिलिंडर दिए जा रहे हैं। संवाद
Trending Videos