{"_id":"69e0d895332028bab50abc22","slug":"prepare-and-submit-details-of-works-including-photographs-dm-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1001-118140-2026-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्यों का फोटो सहित विवरण तैयार कर प्रस्तुत करें : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्यों का फोटो सहित विवरण तैयार कर प्रस्तुत करें : डीएम
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Thu, 16 Apr 2026 06:09 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो--
गोपेश्वर। जिलाधिकारी गौरव कुमार की अध्यक्षता में स्वजल और रीप की परियोजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। डीएम ने संचालित परियोजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, गुणवत्ता और समयबद्धता पर विशेष जोर दिया। डीएम ने जिला स्वजल परियोजना प्रबंधक को कार्यों का फोटो सहित विस्तृत विवरण तैयार कर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए जिससे जमीनी स्तर पर कार्यों की जानकारी मिल सके।
डीएम ने कहा कि योजनाओं का वास्तविक प्रभाव आम जन तक पहुंचाने के लिए नियमित निगरानी की जाए। परियोजनाओं की प्रभावी मार्केटिंग व ब्रांडिंग पर विशेष ध्यान दें। कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अभिषेक त्रिपाठी, परियोजना निदेशक आनंद सिंह भाकुनी, परियोजना प्रबंधक रीप शशिकांत यादव आदि मौजूद रहे। संवाद
Trending Videos