{"_id":"69e0ccdc1ffa971a3604299b","slug":"affected-people-of-tapovan-power-project-met-the-dm-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1001-118137-2026-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: डीएम से मिले तपोवन विद्युत परियोजना के प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: डीएम से मिले तपोवन विद्युत परियोजना के प्रभावित
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Thu, 16 Apr 2026 05:19 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
जनप्रतिनिधियों ने चार मांगों के संबंध में सौंपा ज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। परियोजना में स्थानीय हो रोजगार देने समेत कई मांगों के समर्थन में तपोवन विष्णुगाड जल विद्युत परियोजना के प्रभावित क्षेत्रों के जनप्रतिनिधियों ने जिलाधिकारी से मुलाकात की और उन्हें ज्ञापन सौंपा।
जिलाधिकारी से मिलने पहुंचे स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ विधायक लखपत बुटोला भी शामिल रहे। जनप्रतिनिधियों ने परियोजना में तुरंत 400 लोगों को रोजगार देने, परिवार रजिस्टर के अनुसार प्रभावित परिवारों को चारा पत्ती का मुआवजा देने, सभी प्रभावित परिवारों के मकानों का कंपनी की ओर से बीमा कराने आदि की मांग की। टनल के कारण यदि भवनों में दरार या भू धंसाव की स्थिति बनती है तो उन्हें उचित मुआवजा दिया जा सके इसलिए बीमा किया जाना जरूरी है। कहा कि कुछ समय पहले जिन 49 श्रमिकों को बिना कारण बताए बाहर निकाला गया था उन्हें कर 13 माह का वेतन दिया जाए। कहा कि उनकी सभी मांगों को हर हाल में पूरा किया जाए। डीएम से मिलने वालों में प्रधान संगठन के अध्यक्ष मोहन बजवाल, ब्लॉक प्रमुख अनूप सिंह नेगी, डॉ. अजीत पाल, भंग्यूल के मिथिलेश फरस्वाण, क्षेत्र पंचायत सदस्य विपेंद्र कैरणी, तपोवन की प्रधान पूनम, बड़ागांव प्रधान बीना देवी, क्षेत्र पंचायत सदस्य वर्षा देवी, सेलंग की प्रधान रोशनी देवी, कुंडी खोला के प्रधान विक्रम फरस्वाण और पंकज बिष्ट आदि शामिल रहे।
Trending Videos