{"_id":"69cba96662715492b7074cd9","slug":"alcohol-addiction-increases-the-number-of-acute-pancreatitis-patients-karnpryag-news-c-48-kpg1001-122407-2026-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: शराब की लत से एक्यूट पैंक्रियाटाइटिस के बढ़े रोगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: शराब की लत से एक्यूट पैंक्रियाटाइटिस के बढ़े रोगी
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Tue, 31 Mar 2026 04:30 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। शराब की लत लोगों की सेहत खराब कर रही है। इन दिनों शराब के अधिक सेवन से बीमार कई लोग अस्पताल में भर्ती हैं। चिकित्सकों के अनुसार 30 से 40 वर्ष के यह लोग एक्यूट पैंक्रियाटाइटिस से ग्रसित हैं। करीब 8 से 10 लोग इस बीमारी से अस्पताल में भर्ती हैं।
उपजिला अस्पताल के वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. सतेंद्र कंडारी का कहना है कि ओवर डोज या शराब के आदी होने के कारण इन लोगों में एक्यूट पैंक्रियाटाइटिस की शिकायत है। हालांकि दवा और उपचार के बाद इसमें सुधार हो रहा है। उन्होंने कहा किएक्यूट पैंक्रियाटाइटिस अग्नाशय की अचानक होने वाली सूजन है जो हल्की या जानलेवा हो सकती है। शराब का अधिक सेवन एक्यूट पैंक्रियाटाइटिस का मुख्य कारण है। संवाद
Trending Videos