{"_id":"6a7dc2e4d2a55b1a3707392d","slug":"badrinath-highway-400-meter-stretch-near-kanchan-ganga-nala-in-poor-condition-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1001-120274-2026-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदरीनाथ हाईवे: कंचन गंगा नाले के पास 400 मीटर हाईवे बदहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदरीनाथ हाईवे: कंचन गंगा नाले के पास 400 मीटर हाईवे बदहाल
Thu, 13 Aug 2026 06:43 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Thu, 13 Aug 2026 06:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो
बदरीनाथ धाम जाने वाले तीर्थयात्रियों को हो रही परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। बदरीनाथ हाईवे पर कंचन गंगा नाले के पास करीब 400 मीटर सड़क बदहाल बनी हुई है। जगह-जगह बड़े गड्ढे होने से सड़क तालाब में तब्दील हो गई है। बीते दिनों हुई भारी बारिश के कारण कंचन गंगा नाले में मलबा भरने से हाईवे की स्थिति और खराब हो गई है। इससे बदरीनाथ धाम की यात्रा पर जाने वाले तीर्थयात्रियों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
बदरीनाथ धाम से करीब दो किलोमीटर पहले कंचन गंगा नाले में हाईवे को सुचारु रखने के लिए बीआरओ की ओर से करीब दो वर्ष पूर्व मोटर पुल का निर्माण शुरू किया जाना था। पुल निर्माण की सामग्री भी मौके पर पहुंचा दी गई थी लेकिन अब तक निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि नाले में बारिश के दौरान मलबा आने से सड़क बार-बार बंद होती है। माणा गांव के ग्राम प्रधान लक्ष्मण सिंह ने कहा कि कंचन गंगा नाले में हाईवे की आवाजाही सुचारु रखने के लिए पुल निर्माण बेहद जरूरी है। उन्होंने बीआरओ से जल्द पुल निर्माण शुरू करने की मांग की है।