फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Recommendation to send the proposal for the displacement of 27 families from Devgram to the government.

Chamoli News: देवग्राम के 27 परिवारों के विस्थापन का प्रस्ताव शासन को भेजने की संस्तुति

Thu, 13 Aug 2026 06:36 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Thu, 13 Aug 2026 06:36 PM IST
विज्ञापन
Recommendation to send the proposal for the displacement of 27 families from Devgram to the government.
जिला स्तरीय पुनर्वास समिति की बैठक में हुई
विज्ञापन

विस्थापन के लिए 1.21 करोड़ का प्रस्ताव किया गया है तैयार
संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। जिला स्तरीय पुनर्वास समिति ने देवग्राम के 27 परिवारों के विस्थापन संबंधी प्रस्ताव को संस्तुति के लिए शासन को भेजने पर सहमति व्यक्त की। डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि विस्थापन संबंधी प्रस्ताव की सभी अभिलेख व औपचारिकताएं पूरी करते हुए शीघ्र प्रस्ताव शासन को भेजा जाए।

बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में समिति की बैठक हुई। इसमें तहसील ज्योतिर्मठ के अंतर्गत देवग्राम के 27 परिवारों के विस्थापन संबंधी प्रस्ताव पर चर्चा हुई। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंद किशोर जोशी ने बताया कि इन 27 परिवारों के विस्थापन के लिए एक करोड़ 21 लाख 25 हजार रुपये का प्रस्ताव तैयार किया गया है। इसमें विस्थापित होने वाले परिवारों के लिए भवन निर्माण, गोशाला, विस्थापन भत्ता, विस्थापित परिवारों को पुनर्वास स्थल पर व्यवसाय शुरू करने के लिए सहायता सहित अन्य मदों को शामिल किया गया है। आपदा प्रबंधन अधिकारी ने बताया कि देवग्राम का दो बार भू-वैज्ञानिक सर्वे कर चुके हैं। तहसील स्तर पर कार्ययोजना व विस्थापन संबंधी अन्य औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं। डीएम ने कहा कि प्रभावित परिवारों के सुरक्षित एवं व्यवस्थित पुनर्वास के लिए सभी जरूरी कार्रवाई प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित की जाएं। इस दौरान एसडीएम ज्योतिर्मठ चंद्रशेखर वशिष्ठ, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंद किशोर जोशी सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed