{"_id":"6a7dc0be5e6563d83207b015","slug":"dispute-over-nanda-devi-lokjat-date-kurud-committee-sends-notice-karnpryag-news-c-48-1-sdrn1013-125884-2026-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: नंदा देवी लोकजात की तिथि पर विवाद, कुरुड़ समिति ने भेजा नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: नंदा देवी लोकजात की तिथि पर विवाद, कुरुड़ समिति ने भेजा नोटिस
Thu, 13 Aug 2026 06:33 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Thu, 13 Aug 2026 06:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कहा-परंपरा के विरुद्ध थराली से जारी किया कार्यक्रम, वापस लेने की उठाई मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
देवाल। मां नंदा देवी राजराजेश्वरी की लोकजात 2026 के कार्यक्रम की तिथि घोषित करने पर विवाद खड़ा हो गया है। अब नंदा देवी बड़ीजात आयोजन समिति कुरुड़ ने थराली की केंद्रीय समिति को कानूनी नोटिस भेजा है। नोटिस में लोकजात कार्यक्रम के प्रचार-प्रसार को तुरंत वापस लेने की मांग की गई।
23 जनवरी 2026 को वसंत पंचमी के दिन नंदा देवी बड़ीजात समिति कुरुड़ ने पांच सितंबर से 30 सितंबर तक बड़ीजात का कार्यक्रम जारी किया था। इसी बीच मां नंदा देवी राजराजेश्वरी केंद्रीय समिति थराली के अध्यक्ष सुशील रावत और सचिव पृथ्वी सिंह ने भी पांच सितंबर से लोकजात का कार्यक्रम घोषित कर दिया। हाईकोर्ट के एडवोकेट अभिलाष नैनवाल के माध्यम से अब थराली की समिति को नोटिस जारी किया गया है। बड़ीजात समिति के अध्यक्ष, कर्नल हरेंद्र सिंह रावत (सेवानिवृत्त) ने कहा कि लोकजात का आधिकारिक कार्यक्रम जारी करने का एकमात्र अधिकार कुरुड़ मंदिर समिति के गौड़ ब्राह्मणों के पास है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस बार परंपरा के विरुद्ध थराली से कार्यक्रम जारी किया गया है। नोटिस में नंदा राजराजेश्वरी के अध्यक्ष और सचिव से लोकजात कार्यक्रम का प्रचार-प्रसार तुरंत वापस लेने को कहा गया है। इस संबंध में नंदा देवी राजराजेश्वरी केंद्रीय समिति के अध्यक्ष सुशील रावत से संपर्क करने का प्रयास किया गया लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। उनका पक्ष आने पर प्रकाशित कर दिया जाएगा।