{"_id":"6a7dc4778df86452c70bdabd","slug":"committee-constituted-to-investigate-bribery-allegations-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1001-120285-2026-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: रिश्वत के आरोपों की जांच के लिए समिति गठित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: रिश्वत के आरोपों की जांच के लिए समिति गठित
Thu, 13 Aug 2026 06:49 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Thu, 13 Aug 2026 06:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोपेश्वर। सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी गौरव कुमार ने राजस्व विभाग के रिकॉर्ड रूम से पुरानी खतौनी की नकल देने के एवज में रिश्वत मांगने के आरोपों की जांच के निर्देश दिए हैं। पगना निवासी ताजवर सिंह ने दो कार्मिकों पर 500 रुपये रिश्वत मांगने का आरोप लगाते हुए सीसीटीवी फुटेज की जांच की मांग की थी। डीएम ने अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय समिति गठित की है।
समिति में कोषाधिकारी और जिला समाज कल्याण अधिकारी सदस्य होंगे। समिति को सीसीटीवी फुटेज समेत अन्य साक्ष्यों की गहन जांच कर एक सप्ताह में तथ्यपरक रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए हैं। डीएम ने कहा कि भ्रष्टाचार, लापरवाही और अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आरोप सही पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई होगी। संवाद