{"_id":"6a4fa46d9be8ebe9cd0fa146","slug":"badrinath-journey-made-easier-motorable-bridge-built-over-lambagad-nala-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1001-119619-2026-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: सुगम हुई बदरीनाथ की यात्रा, लामबगड़ नाला पर बना मोटर पुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: सुगम हुई बदरीनाथ की यात्रा, लामबगड़ नाला पर बना मोटर पुल
Thu, 09 Jul 2026 07:23 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Thu, 09 Jul 2026 07:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो
आवाजाही भी हुई शुरू, 80 मीटर लंबे पुल का किया गया है निर्माण
भारी बारिश में अक्सर यहां आवाजाही हो जाती थी बंद, 15 अगस्त को होगा औपचारिक उद्घाटन
संवाद न्यूज एजेंसी
ज्योतिर्मठ। बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित लामबगड़ नाला में अब भारी बारिश के दौरान भी तीर्थयात्रियों और स्थानीय लोगों की आवाजाही बंद नहीं होगी। सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) की ओर से निर्माणाधीन मोटर पुल का कार्य पूरा कर लिया गया है और पुल से वाहनों की आवाजाही भी शुरू कर दी गई है। पुल का विधिवत उद्घाटन 15 अगस्त को होगा।
बीआरओ पिछले दो वर्षों से इस पुल के निर्माण कार्य में जुटा हुआ था। अधिकारियों के अनुसार पुल की लंबाई करीब 80 मीटर है। बदरीनाथ यात्रा मार्ग पर स्थित लामबगड़ नाला बरसात के समय सबसे संवेदनशील स्थलों में से एक माना जाता रहा है। तेज बारिश के दौरान नाले में पानी का बहाव बढ़ने से वाहनों की आवाजाही जोखिमपूर्ण हो जाती थी जिससे यात्रा कई बार प्रभावित होती थी। स्थानीय लोगों और तीर्थयात्रियों की ओर से लंबे समय से यहां स्थायी पुल निर्माण की मांग की जा रही थी। पुल बनने के बाद अब यात्रियों की आवाजाही सुगम हो जाएगी। साथ ही बारिश के दौरान यात्रा बाधित होने की आशंका भी कम हो जाएगी। बीआरओ के अधिकारियों ने बताया कि पुल का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है और यातायात शुरू करा दिया गया है। पुल का विधिवत उद्घाटन 15 अगस्त को दिल्ली से वर्चुअली किया जाएगा।