फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Bus operating without a permit seized.

Chamoli News: बिना परमिट चल रही एक बस सीज

Wed, 29 Jul 2026 05:14 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Wed, 29 Jul 2026 05:14 PM IST
विज्ञापन
Bus operating without a permit seized.
फोटो
विज्ञापन

परिवहन विभाग ने चलाया चेकिंग अभियान
दो बसों का फिटनेस नहीं होने पर चालान किया
संवाद न्यूज एजेंसी
कर्णप्रयाग। बिना परमिट और फिटनेस के कई स्कूली बसें दौड़ रही हैं। बुधवार को परिवहन विभाग ने बिना परमिट के एक स्कूल बस को सीज किया जबकि दो बसों का फिटनेस नहीं होने पर चालान किया।

राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग के दिशा निर्देशों के तहत परिवहन विभाग ने बुधवार को विभिन्न स्कूलों में संचालित वाहनों का चेकिंग अभियान चलाया। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) आनंद जायसवाल ने बताया कि गौचर में परमिट प्रमाणपत्र नहीं होने पर एक स्कूल बस को सीज किया गया है। गौचर और मायापुर में ओवर लोडिंग, परिवहन कर जमा नहीं करने और फिटनेस प्रमाणपत्र नहीं होने पर दो स्कूल बसों का चालान किया गया है। जनपद चमोली में संचालित विभिन्न स्कूलों के 20 वाहन परिवहन विभाग के कार्यालय में पंजीकृत हैं। सभी स्कूलों के संचालकों को आवश्यक दस्तावेज तथा विभागीय मानकों के अनुरूप ही बच्चों की सुरक्षा को सर्वोपरि मानते हुए वाहनों के संचालन के दिशा निर्देश दे दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed