{"_id":"6a69fd6796616804330c1f00","slug":"93-children-showed-their-talent-in-the-emerging-player-selection-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1002-119979-2026-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: उदीयमान खिलाड़ी चयन में 93 बच्चों ने दिखाई प्रतिभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: उदीयमान खिलाड़ी चयन में 93 बच्चों ने दिखाई प्रतिभा
Wed, 29 Jul 2026 06:47 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Wed, 29 Jul 2026 06:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो
गोपेश्वर। मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन छात्रवृत्ति योजना के तहत जिले में खिलाड़ियों के चयन की प्रक्रिया जारी है। बुधवार को 10 से 11 वर्ष आयु वर्ग के बालक-बालिकाओं की शारीरिक दक्षता परीक्षा आयोजित की गई, जिसमें कुल 93 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इनमें 47 बालक और 46 बालिकाएं शामिल रहीं। योजना के अंतर्गत जिले में आठ से 14 वर्ष आयु वर्ग के खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। प्रत्येक आयु वर्ग से 25 बालक और 25 बालिकाओं का चयन कर उन्हें मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन छात्रवृत्ति योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा। प्रभारी जिला क्रीड़ाधिकारी मोहित सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार 30 जुलाई को 11 से 12 वर्ष आयु वर्ग के खिलाड़ियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा आयोजित की जाएगी। संवाद