फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Bharat Paliwal became PTA, Shyam Singh became SMC president

Chamoli News: भरत पालीवाल पीटीए, श्याम सिंह एसएमसी अध्यक्ष बने

Wed, 29 Jul 2026 06:55 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Wed, 29 Jul 2026 06:55 PM IST
विज्ञापन
Bharat Paliwal became PTA, Shyam Singh became SMC president
गैरसैण। बुधवार को राजकीय इंटर कॉलेज हरगढ़ में पीटीए और एसएमसी की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इस दौरान भरत पालीवाल को पीटीए अध्यक्ष और श्याम सिंह को एसएमसी अध्यक्ष चुना गया। पूर्व पीटीए अध्यक्ष अमर सिंह मनाई ने भरत पालीवाल के नाम का प्रस्ताव रखा। उन्होंने बताया कि अमर सिंह मनाई ने दस वर्षों तक लगातार अध्यक्ष के रूप में कार्य किया था। मौके पर प्रधानाचार्य धीरज सिंह नेगी, गंगा सिंह, सुरेंद्र सिंह मनाई और जगमोहन ग्वाड़ी, बृजमोहन ओलिया मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन



124 की हुई ई-केवाईसी, 300 उपभोक्ताओं को मिली गैस
गौचर। कर्णप्रयाग गैस सर्विस द्वारा बुधवार को यहां आयोजित किए गए शिविर में 124 उपभोक्ताओं की ई-केवाईसी कराई गई। सुबह बारिश के बावजूद ई-केवाईसी कराने के लिए काफी संख्या में उपभोक्ता पहुंचे। शिविर का संचालन अरविंद डिमरी, विजय सिंह शाह और अशोक कुमार की टीम ने किया। उन्होंने बताया कि अब 1 अगस्त 2026 से बिना ई-केवाईसी के उपभोक्ताओं को रसोई गैस नहीं मिलेगी। उन्होंने उपभोक्ताओं से शिविर के माध्यम से और गैस एजेंसी कार्यालय में पहुंचकर अनिवार्य रूप से ई-केवाईसी कराने की सलाह दी है। वहीं गैस एजेंसी की ओर से बुधवार को मेला मैदान में तीन सौ उपभोक्ताओं को रसोई गैस वितरित की गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed