फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Preparations for the major procession intensify; departments put on alert.

Chamoli News: बड़ी जात की तैयारियां तेज, विभागों को किया अलर्ट

Wed, 29 Jul 2026 06:57 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Wed, 29 Jul 2026 06:57 PM IST
विज्ञापन
Preparations for the major procession intensify; departments put on alert.
गोपेश्वर। चमोली जिला प्रशासन आगामी सितंबर माह में होने वाली मां नंदा की बड़ी जात के आयोजन की तैयारियों में जुट गया है। उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद ने जात के सफल संचालन के लिए चमोली जिला प्रशासन को व्यवस्थाएं समय रहते सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

नंदा देवी की बड़ी जात 5 से 30 सितंबर तक होगी। शासन-प्रशासन स्तर पर इसकी तैयारियां चल रही हैं। उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद के सचिव एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी धीरज सिंह गर्ब्याल की ओर से जिलाधिकारी को भेजे पत्र में कहा गया है कि शासन स्तर पर हुई बैठक में जात के सफल आयोजन के लिए विभिन्न विभागों को जिम्मेदारियां दी जाएं। परिषद ने जिला प्रशासन से यात्रा मार्ग पर पेयजल, विद्युत, स्वास्थ्य, स्वच्छता, यातायात, सुरक्षा, संचार, आवास तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा है। साथ ही संबंधित विभागों के अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ सभी तैयारियां समयबद्ध ढंग से पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed