फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Women farmers were trained in fodder production.

Chamoli News: महिला किसानों को चारा उत्पादन का प्रशिक्षण दिया

Wed, 29 Jul 2026 06:52 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Wed, 29 Jul 2026 06:52 PM IST
विज्ञापन
Women farmers were trained in fodder production.
फोटो
विज्ञापन

नारायणबगड़। रीप चमोली के तहत असेड़ ग्राम पंचायत में 40 महिला किसानों को चारा उत्पादन और साइलेज निर्माण का प्रशिक्षण दिया गया। आयोजकों ने बताया कि इस प्रशिक्षण का उद्देश्य सूखे दिनों में दुधारू पशुओं के लिए हरे चारे की उपलब्धता सुनिश्चित करना है। ग्राम पंचायत में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में रीप परियोजना के सहायक प्रबंधक आजीविका सुबोध बलोनी ने किसानों को नेपियर घास के उत्पादन, उच्च नस्ल के पशुओं के पालन और पशु बीमारी व उपचार की जानकारी दी। सहायक प्रबंधक मूल्य श्रृंखला नरेंद्र नाथ ने फसलों की उत्पादन क्षमता में कमी आने के कारण और बीमारियों की रोकथाम के तरीके बताए। इस अवसर पर आजीविका समन्वयक शशिकांत बहुगुणा और क्लस्टर अध्यक्ष विमला बुटोला सहित बड़ी संख्या में समूह सदस्य उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed