फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Felicitation of the District Congress Executive Committee

Chamoli News: जिला कांग्रेस की कार्यकारिणी का सम्मान

Wed, 29 Jul 2026 06:48 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Wed, 29 Jul 2026 06:48 PM IST
विज्ञापन
Felicitation of the District Congress Executive Committee
फोटो
विज्ञापन

गोपेश्वर। नगर में बुधवार को जिला कांग्रेस कमेटी चमोली की नवगठित कार्यकारिणी के पदाधिकारियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नवचयनित पदाधिकारियों को शॉल ओढ़ाकर नियुक्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। समारोह में पूर्व जिलाध्यक्ष बिरेंद्र सिंह रावत, प्रदेश महामंत्री हरिकृष्ण भट्ट, जिलाध्यक्ष सुरेश कुमार डिमरी, बदरीनाथ विधायक लखपत बुटोला, कर्णप्रयाग के पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी मुकेश नेगी सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने नई टीम को शुभकामनाएं दीं। वक्ताओं ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने, जनसरोकारों के मुद्दों पर सक्रियता से कार्य करने और कार्यकर्ताओं की भूमिका को और प्रभावी बनाने पर जोर दिया। इस मौके पर महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष उषा रावत, नगर अध्यक्ष धीरेंद्र सिंह गरोड़िया, व्यापार प्रकोष्ठ अध्यक्ष ईश्वर प्रसाद मैखुरी, प्रवक्ता तेजवीर कंडेरी, अरविंद नेगी, प्रमोद बिष्ट सहित आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed