फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Instructions to remove encroachment from the Ex-Servicemen Rest House land.

Chamoli News: पूर्व सैनिक विश्राम गृह की भूमि से अतिक्रमण हटाने के निर्देश

Wed, 29 Jul 2026 06:46 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Wed, 29 Jul 2026 06:46 PM IST
विज्ञापन
Instructions to remove encroachment from the Ex-Servicemen Rest House land.
फोटो-
विज्ञापन

जिला सैनिक परिषद की बैठक में डीएम ने सैनिक कल्याण योजनाओं और लंबित प्रस्तावों की समीक्षा की
संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। जिला सैनिक परिषद की बैठक में जिलाधिकारी गौरव कुमार ने पूर्व सैनिकों, वीरांगनाओं और वीर नारियों से जुड़े मामलों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को सभी पात्र लाभार्थियों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए। उन्होंने चमोली बाजार स्थित पूर्व सैनिक विश्राम गृह की भूमि पर हो रहे अतिक्रमण को चिह्नित करने के लिए एसडीएम को निर्देशित किया। साथ ही भवन कर में छूट के पात्रों की संख्या बढ़ाने, शहीद द्वारों के निर्माण कार्यों में तेजी लाने तथा सैनिक विश्राम गृहों के लिए भूमि चयन की प्रक्रिया शीघ्र पूरी करने को कहा।

जिला सभागार में आयोजित बैठक में बताया गया कि वर्ष 2025-26 में विभाग की ओर से द्वितीय विश्व युद्ध वीरांगनाओं, वीरता पदक प्राप्त सैनिकों तथा पुत्री विवाह अनुदान सहित विभिन्न योजनाओं के तहत आर्थिक सहायता प्रदान की गई है। छात्रवृत्ति, भर्ती पूर्व प्रशिक्षण और पेंशन योजनाओं का लाभ भी पात्रों को दिया गया। डीएम ने कर्णप्रयाग, थराली और गैरसैंण में सैनिक विश्राम गृहों के लिए भूमि आवंटन तथा क्षेत्रपाल क्षेत्र में सैनिक कैंटीन व ईसीएचएस केंद्र के प्रस्ताव को आगे बढ़ाने के निर्देश दिए। बैठक में साहित्यकार मोहन सिंह अकेला की पुस्तक ‘स्वतंत्रता पूर्व के युग परिवर्तक गढ़वाली सैनिक’ का विमोचन किया गया। इस मौके पर सीडीओ डॉ. अभिषेक त्रिपाठी, कर्नल हरेंद्र सिंह रावत, अधिवक्ता डीपी पुरोहित, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कलम सिंह, सीएमओ डॉ. अभिषेक गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed