{"_id":"69c3c0c5b537d568f90328d1","slug":"chipko-festival-in-jyotirmath-from-toda-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1002-117774-2026-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: ज्योतिर्मठ में चिपको महोत्सव आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: ज्योतिर्मठ में चिपको महोत्सव आज से
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Wed, 25 Mar 2026 04:32 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
ज्योतिर्मठ। चिपको आंदोलन की 52वीं वर्षगांठ पर ज्योतिर्मठ में दो दिवसीय चिपको महोत्सव का आयोजन 26 मार्च बृहस्पतिवार से शुरू किया जा रहा है। महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ ही खेल गतिविधियां भी होंगी।
चिपको महोत्सव का आयोजन गौरा देवी पर्यावरण एवं सामाजिक विकास समिति की ओर से रविग्राम खेल मैदान में होगा। समिति के अध्यक्ष सोहन सिंह राणा व सचिव पुष्कर सिंह राणा ने बताया कि महोत्सव में पहली बार राज्य स्तरीय वॉलीबाल प्रतियोगिता भी होगी। लोक गायक किशन महिपाल सांस्कृतिक संध्या में गीतों की प्रस्तुति देंगे। इसके अलावा मैराथन, छात्र-छात्राओं की भाषण प्रतियोगिता, पर्यावरण एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं का सम्मान और महिला मंगल दलों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां होंगी। कार्यक्रम श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति उदय सिंह रावत की अध्यक्षता में होगा। संवाद
Trending Videos