{"_id":"6a674535b64d37ef7d00e4fe","slug":"contaminated-water-reaching-homes-angry-consumers-visit-the-tehsil-office-karnpryag-news-c-48-1-kpg1001-125517-2026-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: घरों में आ रहा दूषित पानी, गुस्साए उपभोक्ता पहुंचे तहसील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: घरों में आ रहा दूषित पानी, गुस्साए उपभोक्ता पहुंचे तहसील
Mon, 27 Jul 2026 05:17 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Mon, 27 Jul 2026 05:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो
टटासू, न्यू-डिम्मर और सिमली आदि गांवों के ग्रामीण परेशान
तहसीलदार भी बोलीं, पीने योग्य नहीं है पानी, अधिकारियों को दिए निस्तारण के निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
कर्णप्रयाग। बरसात में मटमैले पानी से लोगों को निजात नहीं मिल पा रही है। अभी तक कई घरों में मटमैले पानी की आपूर्ति हो रही है। इससे नाराज लोगों के एक प्रतिनिधिमंडल ने तहसीलदार से मुलाकात कर उन्हें दूषित पानी दिखाया। उन्होंने कहा कि मिट्टीयुक्त पानी उपयोग से बीमारी की आशंका बनी है। उन्होंने समस्या के समाधान की मांग की।
विकासखंड के सिमली, टटासू, न्यू-डिम्मर में 70 से अधिक परिवार दूषित पानी का उपयोग करने के लिए मजबूर हैं। तहसील कार्यालय पहुंचे प्रधान विनीता देवी, पूर्व जिपंस देवेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि टटासू और न्यू डिम्मर गांवों को पूर्व में जलसंंस्थान की लिफ्ट पंपिंग योजना से जोड़ा गया था लेकिन बाद में हटा दिया गया। अब स्रोत से बनी पेयजल योजना के साथ गदेरे का मिट्टी युक्त पानी आ रहा है। ऐसे में लोग एक से दो किमी दूर सिमली बाजार में हैंडपंप से पानी भरने के लिए मजबूर हैं। देवेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि कर्णप्रयाग-नौटी सड़क का मलबा पुडियाणी गदेरे में डाला गया है। इससे सिमली, सेनू पेयजल योजना में मिट्टी युक्त पानी आ रहा है। ग्रामीणों ने तहसीलदार को दूषित पानी भी दिखाया। इसे देखकर तहसीलदार सुधा डोभाल ने भी कहा कि पानी पीने लायक नहीं है। उन्होंने पेयजल निगम और जलसंस्थान के अधिकारियों को फोन पर समस्या के समाधान के निर्देश दिए। इस दौरान जयदीप गैरोला, बीएन डिमरी, रविंद्र खंडूड़ी, प्रकाश डिमरी, अनिल खंडूड़ी और संतोष आदि शामिल थे।
पेयजल योजना से सड़कें क्षतिग्रस्त
गौचर। नगर क्षेत्र में 34 करोड़ रुपये की पेयजल योजना से सड़कें क्षतिग्रस्त होने पर लोगों ने पालिका अध्यक्ष संदीप नेगी को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने एक सप्ताह में समस्या समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। वार्ड छह और चार के लोगों ने बताया कि कार्यदायी एजेंसी ने रास्ते खोदकर स्लैब हटा दिए हैं। इससे आवागमन बाधित है। प्रवीण मैखुरी और सुनील पंवार ने कहा कि तीन माह से क्षतिग्रस्त रास्तों के कारण स्कूली बच्चों और स्थानीय लोगों को परेशानी हो रही है। मोटे पाइप नालियों में बिछाने से जलभराव और सिंचाई की समस्या भी हो गई है। पालिका अध्यक्ष ने कार्यदायी एजेंसी को एक सप्ताह में सभी मार्ग ठीक करने के निर्देश दिए। वहीं साइट इंचार्ज सुशील ने जल्द समाधान का आश्वासन दिया है। संवाद