फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   New twist in case of girl death after falling from 16th floor in Indirapuram

16वीं मंजिल से गिरकर मौत: एक मोबाइल नंबर ने बदली जांच की दिशा, युवती किससे करती थी घंटों बात? हाथ लगा सुराग

Mon, 27 Jul 2026 10:35 PM IST
विकास कुमार माई सिटी रिपोर्टर, इंदिरापुरम (गाजियाबाद)
माई सिटी रिपोर्टर, इंदिरापुरम (गाजियाबाद) Published by: विकास कुमार Updated Mon, 27 Jul 2026 10:35 PM IST
सार

आठ अप्रैल को परिवार व रिश्तेदारों ने सीआईएसएफ मार्ग जाम भी किया था। पुलिस ने युवती की बहन और पिता के मोबाइल फोन फॉरेंसिक जांच के लिए भेजे थे। फॉरेंसिक रिपोर्ट में पुलिस को एक युवक का नंबर मिला। जांच में प्रेम-प्रसंग की बात भी सामने आई है। 

विज्ञापन
New twist in case of girl death after falling from 16th floor in Indirapuram
16वीं मंजिल से गिरकर युवती की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजियाबाद के अहिंसाखंड स्थित एक सोसायटी में सात अप्रैल को 16वीं मंजिल से गिरकर हुई युवती की मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। पुलिस ने करीब 500 नंबरों की जांच के बाद एक युवक का नंबर हाथ लगा है। इस पर युवती अकसर बात करती थी। 

विज्ञापन

दो पहलू पर जांच कर रही पुलिस
अब पुलिस को अंदेशा है कि कहीं युवक से बातचीत करने पर परिजनों की डांट फटकार के बाद तो यह कदम नहीं उठाया है। जबकि दूसरा पहलू यह भी है कि युवक से तो कोई विवाद नहीं हुआ था। पुलिस सभी पहलू पर जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पोस्टमार्टम में आई गिरकर मरने की वजह
सात अप्रैल को युवती की सी ब्लॉक स्थित एक सोसायटी की 16वीं मंजिल से गिरकर मौत हो गई थी। आठ अप्रैल को किसान संगठन ने आरोप लगाया था कि युवती के परिजनों का 16वीं मंजिल पर रहने वाले युवक से झगड़ा हुआ था। पुलिस की पूछताछ में किसी भी तरह के झगड़े या कहासुनी की पुष्टि नहीं हुई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी ऊंचाई से गिरने पर लगने वाली चोटों के अलावा किसी अन्य तरह की चोट लगना सामने नहीं आया था। वहीं, युवती के पिता व बहन ने दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोप लगाया था। मामले को लेकर जमकर हंगामा भी हुआ। 

विज्ञापन

प्रेम-प्रसंग की बात सामने आई 
आठ अप्रैल को परिवार व रिश्तेदारों ने सीआईएसएफ मार्ग जाम भी किया था। पुलिस ने युवती की बहन और पिता के मोबाइल फोन फॉरेंसिक जांच के लिए भेजे थे। फॉरेंसिक रिपोर्ट में पुलिस को एक युवक का नंबर मिला। जांच में प्रेम-प्रसंग की बात भी सामने आई है। 

पुलिस का बयान
एसीपी इंदिरापुरम सूर्यबली मौर्य ने बताया कि जांच व सर्विलांस टीम फॉरेंसिक रिपोर्ट का अध्ययन कर रही है। जिस नंबर पर संदेह है उसकी जांच टीम करके जल्द ही मामले का खुलासा करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed