{"_id":"6a7463b8f82896c6220b789f","slug":"emphasis-placed-on-empowering-panchayats-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1001-120128-2026-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: पंचायतों को अधिकार संपन्न बनाने पर दिया जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: पंचायतों को अधिकार संपन्न बनाने पर दिया जोर
Thu, 06 Aug 2026 04:06 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Thu, 06 Aug 2026 04:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो
नंदानगर में राजीव गांधी पंचायत राज संगठन का जिला सम्मेलन
संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। राजीव गांधी पंचायत राज संगठन जनपद चमोली का जिला सम्मेलन नगर पंचायत नंदप्रयाग के सभागार में आयोजित किया गया। सम्मेलन में पंचायतों को अधिकार संपन्न बनाने पर जोर दिया गया। इस दौरान संगठन के विभिन्न पदाधिकारियों को नियुक्तिपत्र भी वितरित किए गए।
सम्मेलन में पूर्व विधायक ललित फरस्वाण ने कहा कि पंचायतें लोकतंत्र की सबसे मजबूत इकाई हैं। यदि गांवों का समग्र विकास करना है तो पंचायतों को अधिक अधिकार, पर्याप्त संसाधन और आर्थिक मजबूती प्रदान करनी होगी। संगठन के पदाधिकारियों ने भी पंचायत राज व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने तथा ग्राम स्तर पर जनभागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया। वक्ताओं ने कहा कि संगठन पंचायत प्रतिनिधियों के अधिकारों और ग्रामीण विकास के मुद्दों को मजबूती से उठाता रहेगा। सम्मेलन की अध्यक्षता संगठन के संयोजक लक्ष्मण सिंह बिष्ट ने की। कार्यक्रम में संयोजक हीरा सिंह बिष्ट, जिलाध्यक्ष सुरेश कुमार डिमरी, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह रावत, प्रदेश महामंत्री हरिकृष्ण भट्ट, नगर पंचायत अध्यक्ष पृथ्वी रौतेला, प्रवक्ता तेजवीर कंडेरी, मुकेश नेगी, सुखवीर रौतेला, महिला जिलाध्यक्ष ऊषा रावत, जिला पंचायत सदस्य सरोजनी रावत आदि मौजूद रहे।