{"_id":"6a576aae429da2b866092062","slug":"first-merit-list-for-undergraduate-courses-at-karnaprayag-college-released-karnpryag-news-c-48-kpg1001-125244-2026-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: महाविद्यालय कर्णप्रयाग में स्नातक के लिए पहली मेरिट लिस्ट जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: महाविद्यालय कर्णप्रयाग में स्नातक के लिए पहली मेरिट लिस्ट जारी
Wed, 15 Jul 2026 04:40 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Wed, 15 Jul 2026 04:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीटों के हिसाब से कम हुआ आवेदन
संवाद न्यूज एजेंसी
कर्णप्रयाग। डॉ. शिवानंद नौटियाल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में स्नातक स्तर के लिए प्रथम मेरिट लिस्ट जारी हो गई है। मेरिट लिस्ट में शामिल हुए छात्र-छात्राएं 14 से 19 जुलाई तक महाविद्यालय में प्रवेश ले सकते हैं। बीए में 357, बीएससी गणित में 59, जंतु विज्ञान में 140 और बीकॉम में 30 छात्र-छात्राओं ने आवेदन किया है। ऐसे में सीटों के हिसाब से आवेदन कम हुए हैंं जिस कारण सभी छात्र-छात्राओं को महाविद्यालय में आसानी से प्रवेश मिल जाएगा।
महाविद्यालय में प्रवेश के लिए समर्थ पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन के बाद स्नातक स्तर के लिए मेरिट लिस्ट जारी की है। बीए में 500 सीटों के सापेक्ष 357 ही आवेदन हुए हैं। वहीं विज्ञान संकाय में जंतु विज्ञान में 160 सीटों पर 140, गणित में 160 पर 59 और वाणिज्य संकाय में 160 सीटों पर केवल 30 ही छात्र-छात्राओं ने ऑनलाइन आवेदन किया है। इसके बाद अब प्रथम मेरिट लिस्ट जारी कर दी गई। बीए प्रथम वर्ष में सामान्य में 59, ओबीसी में 50.8 और एससी में 42.2 प्रतिशत अंतिम मेरिट गई। बीएससी जंतु विज्ञान में 52, गणित में 51 और वाणिज्य संकाय में 53.8 अंतिम मेरिट रही। प्राचार्य डॉ. राम अवतार सिंह ने बताया कि मेरिट लिस्ट में शामिल छात्र-छात्राएं सभी मूल प्रमाणपत्रों सहित शामिल हों।