सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Forest Department Trapping Monkeys in Dewal Bazaar and Torti

Chamoli News: देवाल बाजार और तोरती मेंं वन विभाग पकड़ रहा बंदर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2026 04:41 PM IST
विज्ञापन
Forest Department Trapping Monkeys in Dewal Bazaar and Torti
विज्ञापन
देवाल। वन विभाग ने बाजार व तोरती गांव में पिंजरा लगाकर 32 बंदरों को पकड़ा। पिछले कई दिनों से देवाल बाजार, सेलखोला, नंदकेशरी, पूर्णा, ईच्छोली, कांडेई, उलंग्रा, रामपुर, तोरती आदि गांवों में बंदर खेती को नुकसान पहुंचा रहे हैं। यहां तक कि बंदर घर के अंदर घुसकर खाद्य सामग्री ले जा रहे हैं। भुवन चंद्र, हेम चंद्र, बलवंत सिंह ने वन विभाग से अन्य गांवों में भी पिंजरा लगाकर बंदरों को पकड़ने की मांग की। विभाग के रेंजधिकारी मनोज देवराड़ी ने बताया कि बंदरों को पकड़ने के लिए समय- समय पर टीम बुलाई जाती है। तीन दिन पहले यहां टीम पहुंची। ब्लॉक मुख्यालय व तोरती गांव में पिंजरा लगाया गया था। इसमें 32 बंदर पकड़े गए हैं। बंदरों का पकड़कर रेस्क्यू सेंटर चिड़ियापुर भेजा जाएगा। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed