सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Vehicles parked in no-parking zones, causing traffic problems

Chamoli News: नो पार्किंग जोन पर खड़े रहते हैं वाहन, आवगमन में होती परेशानी

संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Sat, 07 Mar 2026 06:01 PM IST
विज्ञापन
Vehicles parked in no-parking zones, causing traffic problems
विज्ञापन
-विभिन्न सार्वजनिक कार्यक्रम, विधानसभा सत्र सहित अन्य में बनता है यातायात दबाव, तो लगता है जाम
Trending Videos

कर्णप्रयाग। नगर के मुख्य बाजार में बने पुल पर आए दिन कई वाहन खड़े रहते हैं। इससे कई बार जाम की स्थिति बन जाती है। मुख्य बाजार में होमगार्ड के जवानों की भी तैनाती के बावजूद भी चालक अपने वाहनों को पुल पर नो पार्किंग जोन मेंं पार्क कर चले जाते हैं। नगर में वाहनों को पार्क करने के लिए बहुमंजिला पार्किंग, पेट्रोल पंप सहित टैक्सी प्वाइंट बनाए गए हैं। साथ ही पुलों और सड़कों पर नो पार्किंग के बोर्ड लगाने के बावजूद वाहन पार्क किए जा रहे हैं। स्थानीय भूपेंद्र सिंह, संजय कुमार आदि का कहना है कि कई बार आड़े तिरछे वाहनों से आवगमन में दिक्कत होती है। वहीं, सिमली रोड पर सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइन लगी रहती है। ऐसे में भारी वाहनों के आने पर यहां जाम की दिक्कत रहती है। हालांकि पुलिस की ओर से कई जगह नो पार्किंग के बोर्ड भी लगाए हैं। वहीं चौकी प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि नियमित रूप से वाहनों को वहां से हटाया जाता है और चालानी कार्रवाई भी की जाती है लेकिन लोग फिर से आकर वहीं वाहन पार्क करते है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed