सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Four-wheelers will not ply from NTD to Shikhar Tiraha.

Chamoli News: एनटीडी से शिखर तिराहा तक चौपहिया वाहन नहीं चलेंगे

संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Fri, 08 May 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
Four-wheelers will not ply from NTD to Shikhar Tiraha.
विज्ञापन
अल्मोड़ा। छात्र-छात्राओं की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने के लिए यातायात पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान लागू किया है। अब नगर के एलआरसाह मार्ग पर एनटीडी तिराहा से शिखर तिराहा मार्ग पर आने वाले सभी चौपहिया वाहनों का आवागमन स्कूल समय के दौरान पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।
Trending Videos


दरअसल एलआरसाह मार्ग पर वाहन स्पीड़ में चलते हैं। इस मार्ग से सरकारी और निजी विद्यालयों के काफी विद्यार्थी आवाजाही करते हैं। तेज स्पीड़ वाहनों से बच्चों को खतरा बना रहता है। कई बार तो वाहन चालक टक्कर भी मार देते हैं। यातायात पुलिस ने ट्रैफिक प्लान में आंशिक संशोधन कर नया यातायात प्लान लागू कर दिया है। यातायात पुलिस के अनुसार प्रातः सात बजे से 8:30 बजे तथा दोपहर 12:30 बजे से 2:30 बजे तक उक्त मार्ग पर चौपहिया वाहनों का संचालन प्रतिबंधित किया गया है। इस दौरान वाहन चालक वैकल्पिक मार्गों से आवाजाही करेंगे। इससे छात्र-छात्राओं को राहत मिलेगी। वह सुरक्षित आवाजाही कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट

यातायात पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान लागू किया है। चालकों से अपील है कि नियमों का पालन करें ताकि बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। साथ ही यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे। - हयात सिंह, प्रभारी निरीक्षक यातायात अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed