{"_id":"6a05b22c64d2faf6d30ed89a","slug":"improvement-in-the-health-of-sick-people-karnpryag-news-c-48-1-sdrn1013-123574-2026-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: बीमार लोगों के स्वास्थ्य में हो रहा सुधार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: बीमार लोगों के स्वास्थ्य में हो रहा सुधार
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Thu, 14 May 2026 04:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
फॉलोअप
देवाल। ब्लॉक के हिमनी गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंचने के बाद बीमार लोगों के स्वास्थ्य में तेजी से सुधार हो रहा है। टीम ने बीमार लोगों का स्वास्थ्य जांचा और दवा भी दी।
ब्लाक मुख्यालय से करीब 40 किमी दूर हिमनी गांव में एक सप्ताह से अधिक समय से लोग वायरल से पीड़ित थे। खांसी, बुखार से पीड़ित होने वालों की संख्या 40 बताते हुए ग्रामीणों ने गांव में शिविर लगाने की मांग की थी। इस पर बुधवार को स्वास्थ्य विभाग ने गांव में शिविर लगाया। इसमें पीड़ित करीब 60 लोगों की स्वास्थ्य जांच कर दवा दी गई। बलवंत सिंह ने बताया कि दवा लेने के बाद लोगों के स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। गांव की आशा कार्यकर्ता पीड़ितों के संपर्क में हैं और नियमित जांच की जा रही है। संवाद
Trending Videos