{"_id":"6a05af5576c90cea570aee97","slug":"uproar-in-bdc-meeting-due-to-non-resolution-of-public-problems-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1002-118612-2026-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: जनसमस्याओं का समाधान नहीं होने पर बीडीसी बैठक में हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: जनसमस्याओं का समाधान नहीं होने पर बीडीसी बैठक में हंगामा
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Thu, 14 May 2026 04:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
फोटो
सीडीओ ने अधिकारियों को लगाई फटकार, समय से समस्याएं सुलझाने के दिए निर्देश
लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी
संवाद न्यूज एजेंसी
पोखरी (चमोली)। क्षेत्र पंचायत पोखरी की त्रैमासिक बैठक में जनप्रतिनिधियों ने जनसमस्याओं का समाधान नहीं होने पर जमकर हंगामा किया और अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया। सीडीओ ने अधिकारियों को फटकार लगाते हुए निर्देश दिए कि बैठक में आए सभी मुद्दे जनता से सीधे जुड़े हुए हैं और इनका समय पर समाधान सुनिश्चित करें। साथ ही लापरवाही बरतने पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी।
बृहस्पतिवार को ब्लॉक सभागार में ब्लॉक प्रमुख राजी देवी की अध्यक्षता में बैठक हुई। जनप्रतिनिधियों ने सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, बिजली, पानी व कृषि से जुड़ी समस्याओं को उठाया। सबसे ज्यादा मामले लोनिवि और पीएमजीएसवाई से जुड़े रहे। सड़कों की बदहाली व अधूरे निर्माण पर जनप्रतिनिधियों ने हंगामा किया तो सीडीओ ने संबंधित अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई और कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। आली के प्रधान विनोद आगरी ने आली-जिलासू सड़क लंबे समय से बाधित होने, भदूड़ा के प्रधान राकेश रावत ने पोखरी-हापला-गोपेश्वर सड़क और पोखरी-शरणाचाई-त्रिशूला सड़क की जर्जर स्थिति, किमोठा के प्रधान हरिकृष्ण किमोठी ने 2017 से निर्माणाधीन जौरासी-तोणजी सड़क की धीमी प्रगति का मुद्दा उठाया। जिला पंचायत सदस्य वीरेंद्र राणा ने रुद्रप्रयाग-पोखरी-गोपेश्वर सड़क के गुनियाला, नारी गदेरा, बंगथल में अधूरे पुश्ते व कॉजवे और पोखरी-वल्ली-हरिशंकर सड़क की बदहाली का मुद्दा उठाया। बीडीसी सदस्य कुलदीप राणा ने क्षेत्र पंचायत निधि से कराए गए कार्यों का भुगतान लंबित होने आदि का मुद्दा उठाया। सीडीओ ने सभी मुद्दों के समय से समाधान के निर्देश दिए। बैठक में जिला विकास अधिकारी केके पंत, एसडीएम अलकेश नौडियाल, डीपीआरओ रमेश चंद्र त्रिपाठी, लोनिवि के ईई राजकुमार, सहायक अभियंता तस्दीक अहमद, कनिष्ठ अभियंता शिवलाल, जल निगम ईई राजेश सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी हिमांशु बडोला और जल संस्थान के सहायक अभियंता राहुल राय आदि मौजूद रहे।
-- -- -- -- -- -
बैठक में यह मुद्दे भी उठे
- तहसील में दस्तावेज बनाने में देरी, सिनाऊ तल्ला-मल्ला में पेयजल संकट, डुंगर में जल जीवन मिशन के तहत 14 परिवारों को कनेक्शन न दिए जाने, प्राथमिक विद्यालय तमुंडी के भवन की जर्जर स्थिति, जीआईसी उडामांडा में भवन की समस्या, सीएचसी पोखरी में चिकित्सकों की तैनाती, अल्ट्रासाउंड मशीन उपलब्ध कराने सहित अन्य मुद्दे उठाए गए। संवाद
Trending Videos