{"_id":"6a05b4b7fa6f458550022a52","slug":"no-bouquet-now-we-will-honour-you-with-a-book-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1001-118615-2026-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: बुके नहीं, अब बुक से करेंगे सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: बुके नहीं, अब बुक से करेंगे सम्मान
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Thu, 14 May 2026 05:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
फोटो
गोपेश्वर। चमोली जिले में शिक्षा विभाग ने कार्यक्रमों में सम्मान देने की परंपरा में बदलाव करते हुए बुके नहीं, बुक अभियान शुरू किया है। अब शिक्षा विभाग के सम्मान समारोह, प्रतियोगिताओं, बैठकों और अन्य आयोजनों में अतिथियों को फूलों के बुके की जगह पुस्तकें भेंटकर सम्मानित किया जाएगा।
मुख्य शिक्षा अधिकारी आकाश सारस्वत ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य शिक्षकों और अधिकारियों में पुस्तकालय संस्कृति को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि यदि शिक्षक और अधिकारी नियमित रूप से पुस्तकों का अध्ययन करेंगे तो उसका सकारात्मक लाभ छात्र-छात्राओं को भी मिलेगा। सीईओ ने इस संबंध में जिले के सभी खंड शिक्षा अधिकारियों और उपखंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए हैं। साथ ही विद्यालयों में आयोजित समारोहों में स्मृति चिह्न और शॉल के स्थान पर स्थानीय हस्तशिल्प से निर्मित टोपी, मफलर, शॉल और अन्य उत्पाद भेंट करने के निर्देश भी दिए गए। संवाद
Trending Videos