{"_id":"699c24d6918e0cacf402ecbc","slug":"gadi-eleven-won-the-title-of-shiv-kupani-tournament-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1001-117319-2026-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: गाड़ी इलेवन ने जीता शिव कुपाणी टूर्नामेंट का खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: गाड़ी इलेवन ने जीता शिव कुपाणी टूर्नामेंट का खिताब
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Mon, 23 Feb 2026 03:28 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
दुर्मी शिव कुपाणी की टीम बनी उपविजेता
संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। निजमुला घाटी के दुर्मी गांव में पिछले डेढ़ माह से चल रहा शिव कुपाणी क्लब क्रिकेट टूर्नामेंट का सोमवार को समापन हो गया। टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में दुर्मी शिव कुपाणी को हराकर गाड़ी इलेवन की टीम विजेता रही। विजेता टीम को आयोजन समिति की ओर से एक लाख रुपये का चेक और ट्रॉफी भेंट की गई। उपविजेता रही दुर्मी शिव कुपाणी की टीम को 51 हजार रुपये और ट्राॅफी देकर पुरस्कृत किया गया।
टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले का शुभारंभ बदरीनाथ विधायक लखपत बुटोला ने किया। उन्हाेंने खेल मैदान और दुर्मी गांव में आम रास्तों के सुधारीकरण की घोषणा की। फाइनल मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए गाड़ी इलेवन की टीम ने 20 ओवर में 133 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी दुर्मी शिव कुपाणी टीम के खिलाड़ी गाड़ी इलेवन के बॉलर के आगे नहीं टिक पाए। टीम 16 ओवर में 126 रन पर सिमट गई। इस मौके पर चमोली जिला सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष गजेंद्र सिंह रावत, टूर्नामेंट के संरक्षक लक्ष्मण खाती, ग्राम प्रधान माहेश्वरी देवी, क्षेत्र पंचायत सदस्य करन सिंह फरस्वाण, विधायक प्रतिनिधि शैलेंद्र नेगी, पूर्व प्रधान मोहन नेगी, सचिन गड़िया, महिला मंगल दल अध्यक्ष मधु देवी और पूर्व ग्राम प्रधान कविता देवी आदि मौजूद रहे।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X