सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Gas supply disrupted in rural areas, consumers worried

Chamoli News: ग्रामीण क्षेत्रों में गैस आपूर्ति ठप, उपभोक्ता परेशान

संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Sat, 09 May 2026 06:59 PM IST
विज्ञापन
Gas supply disrupted in rural areas, consumers worried
विज्ञापन
ग्रामीण क्षेत्रों में गैस आपूर्ति ठप, उपभोक्ता परेशान
Trending Videos

- क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने आंदोलन की दी चेतावनी, कहा ग्रामीण क्षेत्रों की हो रही उपेक्षा
पोखरी। ग्रामीण क्षेत्रों में रसोई गैस की आपूर्ति ठप होने से उपभोक्ता परेशान हैं। स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द आपूर्ति सुचारु नहीं की गई तो आंदोलन किया जाएगा। जब से रसोई गैस का संकट बढ़ा है सबसे ज्यादा परेशानी ग्रामीण क्षेत्रों के उपभोक्ताओं को उठानी पड़ रही है। इन दिनों गांवों में खेती बाड़ी का काम भी चल रहा है, लोग गेहूं की कटाई में व्यस्त हैं। ऐसे में उन्हें लकड़ी की व्यवस्था के लिए जंगल जाना पड़ रहा है। क्षेत्र पंचायत संगठन के अध्यक्ष कुलदीप राणा आजाद का कहना है कि ब्लॉक मुख्यालय के नजदीकी गांव वल्ली, खन्नी, नोठा, बनखुरी गांवों में तीन माह से गैस वितरित नहीं हुई है। ऐसे में दूरस्थ गांवों की स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है। उपभोक्ताओं को लंबे समय तक डीएसी नंबर जारी नहीं किया जा रहा है जिससे वे अधिक परेशान हो रहे हैं। गैस एजेंसी पर्याप्त सिलिंडर होने का दावा कर रही है लेकिन उपभोक्ताओं को महीनों से सिलिंडर नहीं मिल पाए हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ग्रामीण क्षेत्रों में गैस की आपूर्ति सुचाजु नहीं की जाती है तो व्यापक आंदोलन किया जाएगा।
वहीं, पोखरी गैस एजेंसी प्रबंधक सुरेंद्र प्रसाद पुरोहित ने बताया कि गैस के वाहन रोटेशन के तहत निर्धारित ग्रामीण रूटों व लिंक मार्गों पर भेजी जा रही हैं। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर डीएसी नंबर पर ही गैस सिलिंडर वितरित किए जा रहे हैं। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की है कि डीएसी नंबर आने के बाद ही वितरण केंद्रों पर पहुंचें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed