सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   GBPIET and Herbal Research Institute will collaborate on research and development

Chamoli News: जीबीपीआईईटी व जड़ी बूटी संस्थान मिलकर करेंगे शोध व विकास कार्य

संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Sat, 09 May 2026 07:05 PM IST
विज्ञापन
GBPIET and Herbal Research Institute will collaborate on research and development
विज्ञापन
जीबी पंत इंजीनियरिंग कॉलेज घुड़दौड़ी व जड़ी बूटी शोध संस्थान के मध्य हुआ एमओयू
Trending Videos

गोपेश्वर। शोध और विकास कार्यों को बढ़ावा देने के लिए जड़ी बूटी शोध संस्थान मंडल और जीबीपंत इंजीनियरिंग कॉलेज घुड़दौड़ी पौड़ी के बीच एमओयू हुआ है। अब दोनों संस्थान शोध और विकास से संबंधित कार्य मिलकर करेंगे ताकि उसे और अधिक विस्तार दिया जा सके। शनिवार को दोनों संस्थानों के बीच एमओयू साइन किया गया। जड़ी बूटी शोध संस्थान मंडल गोपेश्वर के निदेशक व सीडीओ डॉ. अभिषेक त्रिपाठी व जीबीपीआईईटी पौड़ी के निदेशक व डीन रिसर्च एंड डेवलपमेंट पौड़ी डॉ. ममता बौंठियाल ने एमओयू पर हस्ताक्षर किए। इसमें इंजीनियरिंग कॉलेज के डॉ. केएस भाटिया और शोध संस्थान मंडल के नामिल नोडल अधिकारी वैज्ञानिक डॉ. अरविंद भंडारी मौजूद रहे। इस एमओयू के तहत बायोटेक्नोलॉजी में शोध, विकास, पर्यावरण बदला, औषधि डेवलपमेंट, उत्पाद विकास (मेडिशन प्लांट), उद्यमिता, क्षमता विकास, प्रशिक्षण, संवाद आदि क्षेत्र में संयुक्त रूप से कार्य किया जाएगा। शोध और विकास कार्यों में रोजगार व नवीन तकनीकी को बढ़ावा दिया जाएगा। विभागों के साथ फील्ड स्तर पर ट्रायल किया जाएगा, ताकि शोध कार्यों को और बेहतर ढंग से किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed