{"_id":"69abffe5d12d9c54030a65d9","slug":"gopeshwar-a-damaged-sewer-line-has-been-lying-in-ruins-for-years-leaving-fields-barren-chamoli-news-c-47-1-sdrn1001-117484-2026-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोपेश्वर: सालों से क्षतिग्रस्त पड़ी सीवर लाइन, खेत पड़ गया बंजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोपेश्वर: सालों से क्षतिग्रस्त पड़ी सीवर लाइन, खेत पड़ गया बंजर
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Sat, 07 Mar 2026 04:07 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
गोपेश्वर: सालों से क्षतिग्रस्त पड़ी सीवर लाइन, खेत पड़ गया बंजर
सरस्वती विहार मोहल्ले में सीवरेज लाइन क्षतिग्रस्त होने से फैल रही दुर्गंध
स्थानीय लोगों के साथ ही आम रास्ते से गुजर रहे लोग भी हो रहे परेशान, जल संस्थान नहीं दे रहा ध्यान
गोपेश्वर। नगर के सरस्वती विहार में कई सालों से क्षतिग्रस्त पड़ी सीवर लाइन का जल संस्थान की ओर से सुधारीकरण का काम अभी तक भी शुरू नहीं किया गया है। इससे फैल रही दुर्गंध से स्थानीय लोगों के साथ ही राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थिति यह है कि जिस खेत में सीवर लाइन क्षतिग्रस्त पड़ी है, वह खेत अब बंजर पड़ गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार जल संस्थान के अधिकारियों को इस समस्या से अवगत कराने पर भी स्थिति जस की तस बनी हुई है।
मुख्य बस स्टेंड के निचले क्षेत्र की सीवर लाइन सरस्वती विहार मोहल्ले से होकर गुजरती है। उद्योग विभाग की आवासीय कॉलोनी के ठीक पीछे खेत में लाइन क्षतिग्रस्त पड़ी है। स्थानीय निवासी आयुष सती का कहना है कि दुर्गंध से मोहल्ले में रहना मुश्किल बना हुआ है। सीवर से निकल रहे कीड़े कमरों में घुस रहे हैं। जल संस्थान के अधिकारी समस्या को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं।
प्रदीप सिंह पंवार का कहना है कि पिछले कई सालाें से आम रास्ते के भीतर सीवर लाइन क्षतिग्रस्त है जिससे गंदगी खेतों में बह रही है। जल संस्थान को शिकायत करने पर इसकी वैकल्पिक व्यवस्था कर ठीक किया जाता है और कुछ दिन बाद फिर सीवर का गंदा पानी बहने लगता है। इससे खेत भी बंजर छोड़ दिया गया है। इसका स्थायी समाधान होना चाहिए।
इंसेट-
सरस्वती विहार में सीवर लाइन की मरम्मत कार्य का स्टीमेट शासन को भेजा गया है। मौके पर जाकर फिर से प्रभावित क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया जाएगा। जल्द ही समस्या का समाधान कर लिया जाएगा।
सुशील कुमार, अधीशासी अभियंता, जल संस्थान, गोपेश्वर, चमोली
Trending Videos