सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Himanshu in tube race, Ashish Rajat stood first in wing.

Chamoli News: ट्यूब रेस में हिमांशु, स्नो विंग में आशीष व रजत रहे प्रथम

संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Sun, 15 Feb 2026 07:23 PM IST
विज्ञापन
Himanshu in tube race, Ashish Rajat stood first in wing.
विज्ञापन
औली में विंटर कार्निवाल के तहत आयोजित की गईं प्रतियोगिताएं
Trending Videos

ज्योतिर्मठ। औली में चल रहे विंटर कार्निवाल के तहत रविवार को मैराथन, ट्यूब रेस और स्नो स्विंग दौड़ का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में स्थानीय लोगों के साथ बाहर से आए खिलाड़ियों ने भी उत्साह से भाग लिया। ट्यूब रेस में हिमांशु ने पहला, मुन्ना कुंवर ने दूसरा और संजय बिष्ट ने तीसरा स्थान हासिल किया। स्नो स्विंग पहली रेस में आशीष भंडारी प्रथम, वसीम अहमद द्वितीय और रजत शर्मा तृतीय रहे। दूसरी स्नो स्विंग रेस में आईटीबीपी के राजेश प्रथम, सचिन कवाण द्वितीय और हिमांशु कवाण तृतीय स्थान पर रहे। इसके अलावा महिला और पुरुष वर्ग की मैराथन भी आयोजित की गई, जिसमें 11 महिला और 18 पुरुष धावकों ने भाग लिया। दौड़ की शुरुआत एटी कंपनी पुल से हुई। गढ़वाल मंडल विकास निगम के जीएम लक्ष्मीराज चौहान ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा आयोजित चार दिवसीय विंटर कार्निवाल का उद्देश्य स्थानीय संस्कृति को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि औली में ऐसे खेल आयोजनों से पर्यटन को काफी लाभ मिलेगा।

----------
औली को अंतरराष्ट्रीय स्तर के स्कीइंग के तौर पर विकसित करेंगे
ज्योतिर्मठ। विंटर गेम्स एसोसिएशन के अध्यक्ष हर्षमणि व्यास ने कहा है कि औली को अंतरराष्ट्रीय स्तर के स्कीइंग गंतव्य के रूप में विकसित करने के लिए उत्तराखंड में नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ स्कीइंग की स्थापना जरूरी है। उन्होंने बताया कि एसोसिएशन और अन्य राज्यों के सहयोगियों के साथ विचार-विमर्श के बाद यह निष्कर्ष निकला है कि जब तक राष्ट्रीय स्तर का संस्थान स्थापित नहीं होगा, तब तक औली को अपेक्षित पेशेवर स्वरूप और बेहतर रखरखाव नहीं मिल पाएगा। हर्षमणि व्यास ने कहा कि प्रदेश सरकार के माध्यम से केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजा जाएगा, ताकि गुलमर्ग और हिमाचल प्रदेश के संस्थानों की तर्ज पर औली में भी उच्च स्तरीय सुविधाएं विकसित की जा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन



विंटर कार्निवाल के तहत हुई प्रतियोगिताएं
स्नो स्विंग- प्रथम रेस

आशीष भंडारी

वसीम अहमद लोन

रजत शर्मा



स्नो स्विंग-द्वितीय रेस

राजेश-आईटीबीपी

सचिन कवाण
हिमांशु कवाण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed