सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Himachal remained on top with 17 medals including six gold.

Chamoli News: छह स्वर्ण सहित 17 पदकों के साथ टॉप पर रहा हिमाचल

संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Sun, 15 Feb 2026 06:55 PM IST
विज्ञापन
Himachal remained on top with 17 medals including six gold.
शार्दुल थपलियाल, स्कीइंग में उत्तराखंड से स्वर्ण पदक विजेता। स्रोत: आयोजक
विज्ञापन
- आज पुरस्कार वितरण के साथ होगा प्रतियोगिता का समापन
Trending Videos

आर्मी की टीम तीन स्वर्ण के साथ 12 पदकों के साथ दूसरे स्थान पर रही
उत्तराखंड ने एक गोल्ड के साथ जीते तीन पदक
आज पुरस्कार वितरण के साथ संपन्न हो जाएंगी प्रतियोगिताएं

संवाद न्यूज एजेंसी
ज्योतिर्मठ। औली में आयोजित राष्ट्रीय शीतकालीन चैंपियनशिप की सभी प्रतियोगिताएं संपन्न हो गई हैं। तीन दिनों तक चली प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश 6 स्वर्ण सहित कुल 17 पदक जीतकर समग्र चैंपियन बना, जबकि आर्मी की टीम 3 स्वर्ण और कुल 12 पदकों के साथ द्वितीय स्थान पर रही। प्रतियोगिता का समापन सोमवार को पुरस्कार वितरण समारोह के साथ होगा।
रविवार को अंतिम मुकाबलों में भी हिमाचल की टीम ने दबदबा बनाए रखते हुए तीसरे दिन 3 स्वर्ण सहित कुल 8 पदक जीते। आर्मी टीम ने अंतिम दिन 2 स्वर्ण सहित 7 पदक अपने नाम किए। उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर ने अंतिम दिन एक-एक स्वर्ण पदक जीता। पूरी प्रतियोगिता में उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर के खाते में कुल 3-3 पदक आए, जबकि महाराष्ट्र ने 1 पदक हासिल किया। देश के विभिन्न हिस्सों से आए खिलाड़ियों ने औली की बर्फीली ढलानों पर तीन दिनों तक उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। आयोजन के दौरान रेस ऑफिस के विजयंत रावत और विक्रम फरस्वाण, गढ़वाल मंडल विकास निगम (जीएमवीएन) के प्रदीप मंद्रवाल, प्रीती डिमरी, वंदना पंवार, विंटर गेम्स एसोसिएशन के सचिव राकेश रंजन भिलंगवाल, सह सचिव अजय भट्ट, कोच विकेश डिमरी, विमलेश पंवार और राजीव मेहता सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


----
17 टीमों के 250 से अधिक ने किया प्रतिभाग
- विंटर गेम्स एसोसिएशन के अध्यक्ष हर्षमणि व्यास ने कहा कि प्रतियोगिता में विभिन्न राज्यों, सेना, आईटीबीपी की कुल 17 टीमों के 250 से अधिक खिलाड़ियों ने अपना दमखम दिखाया। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार ने विजेता खिलाड़ियों के लिए नगद पुरस्कार की व्यवस्था की है, जो खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन व खेलों के प्रति उनके समर्पण को बढ़ाने में सहायक सिद्ध होगी।

-
रविवार की प्रतियोगिताओं के विजेता खिलाड़ी

-स्की माउंटेनियरिंग पुरुष वर्ग
शार्दुल थपलियाल उत्तराखंड (स्वर्ण)
राजेश्वर सिंह- सेना (रजत)
हिमांशु कवाण उत्तराखंड (कांस्य)
------------
स्की माउंटेनियरिंग महिला वर्ग
नताशा- हिमाचल (स्वर्ण)
काम्या- महाराष्ट्र (रजत)
साक्षी ठाकुर हिमाचल (कांस्य)
-------------------
स्लैलम पुरुष वर्ग
मयंक पंवार-सेना (स्वर्ण)
देवेंद्र गुरुंग-सेना (रजत)
आशिफ अजीज जरगर- सेना (कांस्य)
-----------
स्लैलम महिला वर्ग-
आंचल ठाकुर-हिमाचल (स्वर्ण)
तनुजा ठाकुर-हिमाचल (रजत)
प्रोमिला ठाकुर- हिमाचल (कांस्य)
---------
स्नो बोर्ड पुरुष वर्ग
बाकिर अहमद लोन- जम्मू-कश्मीर (स्वर्ण)
जुबेर अहमद लोन- जम्मू कश्मीर (रजत)
विवेक राणा-सेना (कांस्य)
-------
स्नो बोर्ड महिला वर्ग
प्रकृति ठाकुर हिमाचल (स्वर्ण)
प्रीति ठाकुर हिमाचल (रजत)
दीपिका ठाकुर हिमाचल (कांस्य)
--------------------

तीन दिनों में किस टीम को कितने मेडल मिले
टीम स्वर्ण रजत कांस्य
हिमाचल प्रदेश 06 05 06
आर्मी 03 05 04
जम्मू-कश्मीर 01 01 01
उत्तराखंड 01 00 02
महाराष्ट्र 00 01 00

शार्दुल थपलियाल, स्कीइंग में उत्तराखंड से स्वर्ण पदक विजेता। स्रोत: आयोजक

शार्दुल थपलियाल, स्कीइंग में उत्तराखंड से स्वर्ण पदक विजेता। स्रोत: आयोजक

शार्दुल थपलियाल, स्कीइंग में उत्तराखंड से स्वर्ण पदक विजेता। स्रोत: आयोजक

शार्दुल थपलियाल, स्कीइंग में उत्तराखंड से स्वर्ण पदक विजेता। स्रोत: आयोजक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed