{"_id":"69ff3cbdd6f31453bd0eaaef","slug":"hotmix-work-on-the-state-highway-has-been-stalled-for-nine-days-chamoli-news-c-48-kpg1001-123423-2026-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: राज्य राजमार्ग पर नौ दिन से ठप हॉटमिक्स कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: राज्य राजमार्ग पर नौ दिन से ठप हॉटमिक्स कार्य
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Sat, 09 May 2026 07:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बिटुमेन की कीमतों में 40 फीसदी बढ़ौतरी होने से ठप पड़ा थराली-देवाल-लोहाजंग-वाण का कार्य
-32 करोड़ से हो रहा था श्रीनंदा देवी राजजात मार्ग थराली-देवाल-लोहाजंग-वाण सड़क का सुधारीकरण
देवाल। पश्चिम एशिया में जारी तनाव के चलते कच्चे तेल की आपूर्ति प्रभावित होने से बिटुमेन (डामर) की कीमतों में भारी बढ़ोतरी हुई है। इसका असर थराली-देवाल-लोहाजंग-वाण राज्य राजमार्ग पर चल रहे हॉटमिक्स कार्य पर पड़ा है, जो पिछले नौ दिनों से बंद है। श्रीनंदा राजजात मोटर मार्ग के हॉटमिक्स और सुधारीकरण के लिए 32 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए हैं। लोक निर्माण विभाग द्वारा 22 किलोमीटर मार्ग पर हॉटमिक्स किया जाना है, लेकिन अब तक केवल 3100 मीटर कार्य ही पूरा हो पाया है। ठेकेदार ने बिटुमेन की कीमतों में करीब 40 फीसदी वृद्धि का हवाला देते हुए कार्य रोक दिया है और लोनिवि के अधिशासी अभियंता को पत्र भेजकर कीमतें कम होने के बाद काम शुरू करने की बात कही है। कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष कमल गड़िया, जिला पंचायत सदस्य उर्मिला बिष्ट, इंद्र सिंह राणा और बीडीसी सदस्य प्रदीप दानू सहित अन्य लोगों ने जिलाधिकारी से जल्द कार्य शुरू कराने की मांग की है। उन्होंने बंद पड़े कलवर्ट खोलने, पक्की नालियां बनाने और मानकों के अनुरूप हॉटमिक्स कार्य कराने की भी मांग उठाई।
22 किलोमीटर सड़क का हॉटमिक्स होना है। बिटुमेन की कीमतों में अचानक 40 फीसदी की वृद्धि के कारण ठेकेदार ने काम रोक दिया है। ठेकेदार ने इस मूल्य वृद्धि की सूचना लोनिवि कार्यालय को दी है। आबादी वाले हिस्सों में पक्की नाली और शेष भाग में कच्ची नाली बनाई जानी है। - बबीता आर्य, सहायक अभियंता लोनिवि थराली
Trending Videos