{"_id":"6a36a1c59ef25022a5003e04","slug":"information-about-government-schemes-was-provided-at-the-camp-gopeshwar-news-c-47-1-gop1001-119279-2026-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: शिविर में सरकार की योजनाओं की जानकारी दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: शिविर में सरकार की योजनाओं की जानकारी दी
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Sat, 20 Jun 2026 07:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
फोटो--
ज्योतिर्मठ। जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार कार्यक्रम के तहत ज्योतिर्मठ में विशेष बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान लोगों को सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। लोगों ने नशामुक्त भारत अभियान को सफल बनाने की शपथ भी ली।
शिविर का शुभारंभ बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती ने किया। उन्होंने लोगों को सरकार की योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया। ब्लॉक प्रमुख अनूप नेगी ने वर्ष 2025-26 में अनुसूचित जनजाति उपयोजना का पात्र लाभार्थियों को लाभ न मिलने की बात कही। इस पर बीकेटीसी उपाध्यक्ष ने प्रस्ताव जिला स्तर पर भेजने और शासन स्तर पर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। शिविर में समाज कल्याण विभाग, स्वास्थ्य विभाग आदि ने शिविर लगाए। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की ओर से स्वास्थ्य परीक्षण कर लोगों को दवाएं भी दी गईं। इस मौके पर बीडीओ मोहन जोशी, चिकित्साधिकारी डॉ. गौतम आदि मौजूद रहे। संवाद