{"_id":"69eb6c91ebab72cd3b0a79f3","slug":"juice-was-distributed-instead-of-alcohol-at-the-event-women-kept-vigil-throughout-the-night-karnpryag-news-c-48-1-sdrn1013-122982-2026-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: समारोह में शराब नहीं जूस बंटा, महिलाओं ने रातभर की निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: समारोह में शराब नहीं जूस बंटा, महिलाओं ने रातभर की निगरानी
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Fri, 24 Apr 2026 06:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
फोटो
देवाल के जिमली गांव में हुए एक लड़की की मेहंदी में नहीं बंटी शराब
संवाद न्यूज एजेंसी
देवाल। चोटिंग ग्राम पंचायत के जिमली गांव में महिलाओं ने एक शादी समारोह में शराब पर पूर्ण प्रतिबंध लगाकर समाज में एक मिसाल पेश की है। महिलाओं की निगरानी में आयोजन हुआ और मेहमानों का स्वागत जूस से किया गया।
गांव की महिलाओं ने बीते जनवरी माह में ही शादी-विवाह में शराब परोसने पर 50 हजार रुपये का जुर्माना और सामाजिक बहिष्कार का प्रस्ताव पारित किया था। बृहस्पतिवार को गांव में खिलाप सिंह गड़िया की पुत्री किरन की मेहंदी थी। ग्राम प्रधान धनुली देवी और महिला मंगल दल अध्यक्ष उमा देवी के नेतृत्व में महिलाओं की टीम ने रातभर गांव की निगरानी की ताकि कोई शराब पीकर प्रवेश न कर सके। समारोह में शराब न परोसने से सौहार्द का माहौल रहा और महिलाओं ने नृत्य भी किया। हालांकि कुछ पुरुष शराब न मिलने से खुश नहीं दिखे। ग्राम प्रधान धनुली देवी ने बताया कि इस प्रतिबंध से आर्थिक और सामाजिक दोनों तरह के लाभ हुए हैं। उन्होंने क्षेत्र के अन्य गांवों से भी महिलाओं की मजबूत टीम बनाकर शराब पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की अपील की।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X