{"_id":"6a0b09f632c844c78302e40c","slug":"kendriya-vidyalaya-became-the-champion-in-inter-school-taekwondo-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1002-118689-2026-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: अंतर विद्यालयी ताइक्वांडो में केंद्रीय विद्यालय बना चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: अंतर विद्यालयी ताइक्वांडो में केंद्रीय विद्यालय बना चैंपियन
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Mon, 18 May 2026 06:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
फोटो
ताइक्वांडो एसोसिएशन ओर से किया गया हुआ प्रतियोगिता का आयोजन
संवाद न्यूज़ एजेंसी
गोपेश्वर। अंतर विद्यालयी ताइक्वांडो प्रतियोगिता में केंद्रीय विद्यालय ओवर ऑल चैंपियन बना जबकि उत्तराखंड पब्लिक स्कूल द्वितीय और क्राइस्ट एकेडमी तृतीय स्थान पर रहा।
ताइक्वांडो एसोसिएशन चमोली की ओर से प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें गोपेश्वर क्षेत्र के आठ विद्यालयों के 80 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता के 37-41 भार बालिका वर्ग में तनिष्का ने स्वर्ण, सुहानी ने रजत और मनस्वी ने कांस्य पदक जीता। 33-37 किमी भार बालक वर्ग में अक्षित स्वर्ण, तमन्ना रजत, मान्या कांस्य, 27-29 किलो बालक वर्ग में ईशान स्वर्ण, अनुराग रजत, रवींद्र ने कांस्य जीता। 20-22 किलो भार के बालिका वर्ग में हिकजा स्वर्ण, सानवी रजत, 16-18 किलो में ममाद्री स्वर्ण व धरा रजत, 16-18 किलो बालक वर्ग में कविश स्वर्ण, अयान रजत और हिंवाल ने कांस्य, 16 किलो बालक वर्ग में अयान स्वर्ण, हार्दिक ने रजत पदक जीता। विजेता खिलाड़ियों को मेडल दिए गए जबकि ओवरऑल प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहने वाली टीम को ट्रॉफी प्रदान की गई। इस दौरान ताइक्वांडो एसोसिएशन के अध्यक्ष शहबाज अहमद, सचिव रुचि मेवाल, कोषाध्यक्ष भावना जीना, उपाध्यक्ष उपासना डिमरी, सदस्य चंद्र मोहन, सुनीता नेगी, रचना सिंह, ताइक्वांडो कोच शुभम शाह आदि मौजूद रहे।
Trending Videos