सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Many unable to get cylinders due to internet outage

Chamoli News: इंटरनेट ठप होने से कई लोगों को नहीं मिल पाए सिंलिडर

संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Sun, 21 Jun 2026 05:17 PM IST
विज्ञापन
Many unable to get cylinders due to internet outage
विज्ञापन
- पुराने ओटीपी वालों को ही मिले सिलिंडर

कर्णप्रयाग। रविवार को सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर इंटरनेट की सुविधा बंद किए जाने से कई लोगों को सिलिंडर नहीं मिल पाए। वहीं जिन लोगों के पास 10 दिन पहले के ओटीपी थे उन्हें ही सिलिंडर मिल पाया। इंडेन गैस एंजेसी की ओर रविवार को देवतोली, सेमी क्षेत्र में सिलिंडर बांटे जाने थे लेकिन इंटरनेट ठप होने के चलते सिलिंडर के वाहन क्षेत्र में नहीं जा पाए। इस कारण सिलिंडर का वाहन तहसील क्षेत्र में पहुंचा जहां पुराने ओटीपी वाले करीब 80 सिलिंडर बांटे गए। इंडेन गैस एजेंसी की प्रबंधक रजनी थपलियाल ने कहा कि सेमी और देवतोली क्षेत्र के लिए करीब 200 सिलिंडर रखे हुए थे लेकिन इंटरनेट ठप होने से वाहन नहीं गया। जिन उपभोगताआं के पास पुरानी ओटीपी थे उन्हें सिलिंडर बांटे गए। सोमवार को यदि इंटरनेट खुलता है तो देवतोली और सेमी में दोबारा वाहन भेजा जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed