{"_id":"6a0b097c32c844c78302e409","slug":"nautha-kauthag-concludes-with-symbolic-stick-battle-karnpryag-news-c-48-1-kpg1001-123696-2026-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: लाठी-डंडों के प्रतीकात्मक युद्ध के साथ नौठा कौथिग हुआ संपन्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: लाठी-डंडों के प्रतीकात्मक युद्ध के साथ नौठा कौथिग हुआ संपन्न
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Mon, 18 May 2026 06:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
फोटो-
आदिबदरी। तीन दिवसीय नौठा कौथीग पर्यटन विकास मेला लाठी-डंडों के प्रतीकात्मक युद्ध के साथ संपन्न हो गया। इस अवसर पर लोक संस्कृति के संरक्षण पर जोर दिया गया। मेले के अंतिम दिन लोक गायक विवेक नौटियाल के गीतोंं पर मेलार्थी खूब झूमे। विधायक अनिल नौटियाल ने बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा मेला स्थल की सुरक्षा दीवार के लिए एक करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इसके साथ ही उन्होंने अपनी निधि से दो लाख रुपये देने की भी घोषणा की। लोक गायक नौटियाल ने नंदा स्तुति से कार्यक्रम की शुरुआत करने के साथ ही बांध ले तू ज्यूड़ि घास का भारा मां छोरि..., लागि ते उॅचा कैलाश दियो..., रमझम मेरि स्यालि बरुण...,कैन मुल्यायी पैजबी तेरी.. सहित कई अन्य प्रस्तुतियां दीं। वहीं स्कूली बच्चों और महिला मंगल दलों ने भी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। मेला मंच पर सभी प्रतिभागियों का मेला समिति की ओर से सम्मान किया गया। इस अवसर पर चमोली के सीईओ आकाश सारस्वत, बीईओ विनोद सिंह मटूडा, अरुण मैठाणी, मुकेश नेगी, टीका मैखुरी, पवित्रा बिष्ट, अधिवक्ता देवेन्द्र नेगी, राजेन्द्र डिमरी, डॉ. अवतार नेगी, गिरीश डिमरी, मेला कमेटी के अध्यक्ष जगदीश बहुगुणा और हिमेन्द्र कुंवर आदि मौजूद रहे। संवाद
...................
मंदिर परिसर में झूमे लोग
आदिबदरी। सोमवार दोपहर को खेती के मालगुजार दिनेश पंवार के नेतृत्व में नौठा नृत्य दल मंदिर प्रांगण पहुंचा, जहां मेला कमेटी अध्यक्ष जगदीश बहुगुणा ने उनका सम्मान किया। इसके बाद लाठी डंडों का प्रतीकात्मक युद्ध हुआ। युद्ध के समापन पर विधायक अनिल नौटियाल सहित कई लोगों ने ढोल दमाऊं की थाप पर नृत्य किया और भगवान आदिबदरी नाथ जी को नया अनाज चढ़ाया। मंदिर की शिव खली में महिलाओं ने पारंपरिक चोंफुला, चाछरी और झुमैलो नृत्य प्रस्तुत किए। संवाद
...........................
मेले मेंं उमड़ी भीड़, बाजार में लगा जाम
आदिबदरी/नंदासैंण। सोमवार को आदिबदरी मेंं मेले के अंतिम दिन भारी भीड़ उमड़ी। इस दौरान पीपलचट्टी से आदिबदरी तक करीब तीन सौ मीटर सड़क पर जाम लगा। वाहनों की अधिकता और सड़क संकरी होने के चलते लोगों को काफी दिक्कतें उठानी पड़ी। सोमवार अपराह्न करीब चार बजे एक वाहन से मरीज लेने जा रही आपतकालीन सेवा की 108 एंबुलेंस रगड़ खा गई। भारी भीड़ और जाम के चलते एंबुलेंस भी फंस गई। करीब चालीस मिनट बाद चौकी पुलिस और स्थानीय लोगों के प्रयास से जाम खोला गया। हालांकि भारी भीड़ के चलते यहां दिन भर आदिबदरी, पीपलचट्टी के मध्य वाहन रेंगते हुए चलते रहे। संवाद
विज्ञापन
Trending Videos