सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Now liquor will not be sold even in Gadi village.

Chamoli News: अब गाड़ी गांव में भी नहीं बिकेगी शराब

संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Mon, 02 Mar 2026 06:58 PM IST
विज्ञापन
Now liquor will not be sold even in Gadi village.
विज्ञापन
फोटो
Trending Videos

चमोली जिले के गांवों में शराब बंदी को लेकर चली मुहिम

संवाद न्यूज एजेंसी
पीपलकोटी/गोपेश्वर। चमोली जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में शराब बंदी की मुहिम चल पड़ी है। एक के बाद एक गांव में लोग खुली बैठक में शराबबंदी का निर्णय ले रहे हैं। इसी क्रम में दशोली विकासखंड के गाड़ी गांव में भी शराब को प्रतिबंधित कर दिया गया है।
गाड़ी गांव में हुई ग्रामीणों की खुली बैठक में शराबबंदी पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का सर्वसम्मति से फैसला लिया गया। ग्राम प्रधान मंदोधरी देवी और महिला मंगल दल अध्यक्ष शांति देवी के नेतृत्व में आयोजित बैठक में निर्णय लिया गया कि गांव के किसी भी शादी विवाह या सार्वजनिक कार्यों में शराब प्रतिबंधित रहेगी। शराब परोसने वाले परिवार पर 21 हजार रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। शराब पीकर गांव में आने और माहौल बिगाड़ने वाले व्यक्ति पर पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। महिलाओं ने कहा कि शराब पीने और पिलाने वाले परिवार व व्यक्ति से सख्ती से निपटा जाएगा। जरूरत पड़ने पर इसमें पुलिस और प्रशासन का भी सहयोग लिया जाएगा। बैठक के बाद महिलाओं ने गांव में जागरूकता रैली भी निकाली बैठक में सरपंच पुष्पा देवी, चंदा देवी, मंगला देवी, हेमा देवी, जमुना देवी, जेठुली देवी, रामेश्वरी देवी, उर्मिला देवी, असाड़ी देवी, रजनी देवी, आशा देवी, कमला देवी सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों ने बनाई कमेटी, सुंदर सिंह बने अध्यक्ष
आदिबदरी। तहसील के गांवों में बढ़ते शराब के प्रचलन को रोकने की मुहिम चल रही है। सोमवार को बेड़ी के ग्रामीणों ने भी शराब के प्रचलन का विरोध किया। इसके लिए एक कमेटी का गठन करते हुए सुंदर सिंह को अध्यक्ष मनोनीत किया गया। ग्राम प्रधान बेड़ी मल्ली जयेंद्र सिंह की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में ग्रामीणों ने सर्वसम्मति से निर्णय लेते हुए कहा कि गांव में आयोजित शादी-समारोह में शराब परोसने और पीने पर प्रतिबंध रहेगा। जहां भी शराब परोसी जाएगी उन पर 25 हजार का जुर्माना लगेगा। जुआ खेलने वालों पर पांच हजार रुपये, अवैध शराब बेचने वालों पर 50 हजार रुपये का जुर्माना तथा सामूहिक रूप से कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सामाजिक विकृतियों को रोकने के लिए ग्रामीणों ने कमेटी का गठन करते हुए सुंदर सिंह को अध्यक्ष, बीना देवी सचिव, देवेश्वरी देवी कोषाध्यक्ष और रामी देवी, मंजू देवी, चंदर सिंह, आनंद सिंह को सदस्य मनोनीत किया गया। बैठक में सतेश्वरी देवी, धनुली देवी, कमला देवी, नम्रता देवी, बीना देवी, माहेश्वरी देवी, कामेश्वरी देवी आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed